AAP on Times Now Navbharat Exclusive Operation Sheesh Mahal: दिल्ली के सीएम केजरीवाल के सरकारी बंगले को लेकर 'टाइम्स नाउ नवभारत' (Times Now Navbharat) के 'ऑपरेशन शीशमहल' (Operation Sheesh Mahal)ऑपरेशन के दौरान तहकीकात में जो दस्तावेज सामने आए, उससे पता चला दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कोरोना काल के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में अपने सरकारी बंगले के सिर्फ सुंदरीकरण (बने-बनाए घर के रेनोवेशन या फिर उसे चमकाने) पर 44 करोड़ 78 लाख रुपए खर्च कर दिए।
'ऑपरेशन शीशमहल' के खुलासे के बाद आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है
दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि सीएम आवास में आठ-आठ लाख रुपए तक के पर्दे लगाया गए। सीएम आवास में लगे पर्दों पर कुल एक करोड़ रुपए खर्च हुए। कुल 23 पर्दों का ऑर्डर दिया, जिनमें कुछ लगे और कुछ लगने बाकी हैं। शुरुआत में (2021-22 में) आठ पर्दे लगवाए गए जिन पर 45 लाख खर्च हुए, जबकि दूसरे चरण में 15 पर्दे का ऑर्डर दिया गया और इसकी कीमत लगभग 51 लाख रुपए थी।
वहीं, केजरीवाल के सरकारी आवास में जो मार्बल लगा है, वह वियतनाम से मंगाया गया था। सुपीरियर क्लास के डियोर पर्ल मार्बल की कीमत एक करोड़ 15 लाख रुपए है, जिसकी फिटिंग भी अलग तरीके से कराई जाती है। दो किचन 63 लाख रुपए में बनाए गए, 20 लाख रुपए में पांच कालीन लगाई गईं।
इस सारे मामले पर AAP नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आई है, आइए जानते हैं किसने क्या कहा-
AAP ने कहा-
चर्चा तो इस पर भी होनी चाहिए-
▪️PM Modi ने 8400 Crore का जहाज खरीदा
▪️Gujarat CM ने 191 करोड़ का जहाज खरीदा
▪️MP CM के निवास की रंगाई -पुताई में 20 Cr खर्च हुए
▪️PM Modi ने 1 Event में 1 घंटे में ही 10 Cr फूंक डाले
#OperationSheeshMahal: AAP सांसद @raghav_chadha बोले- '#PWD विभाग ने कहा था कि ये घर रहने लायक नहीं है.. इसलिए… t.co/vAx5eMrAmR
— ANI (@ANI) Apr 25, 2023
# AAP ने कहा-
80 साल पुराना होने पर PWD ने कहा कि ये निवास रहने लायक नहीं बचा तो इसे बनाया गया। MP CM Shivraj के आवास पर चूना रगड़ाई में 20 Cr खर्च हुए। ये सब सत्यपाल मलिक के पुलवामा पर खुलासे से ध्यान भटकाने के लिए है।
# AAP सांसद और पार्टी प्रवक्ता राघव चड्ढा (Raghav Chadda) ने कहा, 'केजरीवाल आंदोलन से निकले नेता हैं। वह कोई फकीर नहीं हैं। वह जिस घर में रहते थे, वह साल 1942 में बना था। घर के अंदर बेडरूम से लेकर दफ्तर तक की छत से पानी टपकती था। एक-दो बार छत गिरी भी। चूंकि, वहां बुजुर्ग भी रहते हैं, लिहाजा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने ऑडिट की और फिर उसे तोड़कर नया बनाने की बात कही। बाद में मकान फिर से बना।'
#OperationSheeshMahal: 'इस देश का आम आदमी जिन सवालों से जूझ रहा है उन सवालों से ध्यान भटकाने का काम कर रही है बीजे… t.co/iccOsn8UWw
— ANI (@ANI) Apr 25, 2023
राघव चड्ढा ने आगे कहा- 'यह बंगला प्राइवेट तो नहीं है। वह एक सरकारी बंगला है। अगर एक सीएम के घर पर इतना खर्च हुआ तब उसकी तुलना अन्य सीएम और पीएम के आवास से भी की जानी चाहिए। अगर सीएम शिवराज सिंह के आवास में चूना रगड़ाई पर 20 करोड़ खर्च हुआ तब तो फिर देखना होगा। पीएम मोदी का मकान फिर बनाया जा रहा है, जिसका अनुमानित खर्च 500 करोड़ है। समझा जाता है कि यह रकम दोगुनी से तीन गुनी हो सकती है।'
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
