Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में भी स्वेटर-कंबल निकालने की बारी आ गई है।। राजधानी में भी अब ठंड बढ़ने लगी है। तापमान में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है। साथ ही ठंडी हवाएं भी चलने लगी है। जिसकी वजह से सुबह-शाम ठिठुरन महसूस हो रही है। कुछ दिन पहले जहां लोग पंखे चला रहे थे, वहीं अब पंखे बंद होने के साथ ही लोगों के गर्म कपड़े भी निकल आए हैं। दिल्ली में सुबह के समय घना कोहरा भी दिखने लगा है। साथ ही प्रदूषण के चलते दिनभर धुंध के बादल छाए रह रहे हैं। आज के मौसम की बात करें तो आज सुबह सर्द हवाएं चलीं, साथ ही कोहरा भी छाया हुआ देखने को मिला। वहीं दिल्ली का औसत एक्यूआई आज 500 के करीब पहुंच गया है।
आज दिल्ली का मौसम
आज कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक रह सकता है। दिल्ली में आने वाले दिनों में तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। साथ ही सुबह के समय कोहरा भी छाया रहेगा। दिल्ली में 19 से 23 नवंबर के बीच अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री तक रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने की संभावना है।
रविवार को कैसा रहा दिल्ली का मौसम
रविवार को दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में तड़के सुबह हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा। दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छटने लगा, लेकिन प्रदूषण के चलते धुंध की परत छाई रही। जिसकी वजह से दिनभर धूप देखने को नहीं मिली। जिसका असर तापमान पर भी नजर आएगा, इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शाम होने पर फिर कोहरे की परत घनी होने लगी। आईएमडी के अनुसार रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री दर्ज किया गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
