दिल्ली में दिन के साथ रात में भी बरस रही आग, लू ने कर दिया घरों में कैद; जानें कब आएगा मानसून

आज का मौसम दिल्ली, 17 June 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग ने आज दिल्ली में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज भी दिल्लीवालों को रात में गर्मी सताने वाली है। जानें दिल्ली में कब से मॉनसून दस्तक देने वाला है।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में आसमान से आग बरस रही है, यहां गर्मी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। दिन के साथ ही अब रात में भी भी गर्मी से राहत नहीं है। दिन में तो पहले से ही धूप की तपिश के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रखा है। लेकिन, अब रात में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में आज भी लू का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने इसके लिए सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजधानी में तीन दिन और लू के थपेड़े परेशान करने वाले हैं। हालांकि, राजधानी में मानसून भी जल्द पहुंचने वाला है। महज एक सप्ताह बाद राजधानी में राहत की बूंदें बरस सकती हैं, लेकिन तब तक प्रचंड गर्मी का सामना करना होगा।

आज दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज लू की स्थिति बनी रहने की आशंका है। सोमवार को 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। आज भी यहां रात में गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री दर्ज हो सकता है। मंगलवार और बुधवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा और लू की स्थिति बनी रह सकती है। साथ ही रातें भी गर्म रहने के आसार हैं। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री के आसपास और न्यूनतम तापमान 35 डिग्री तक रह सकता है।

End of Feed