Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में इस पूरे हफ्ते बादल मेहरबान रहने वाले हैं। राजधानी में इस हफ्ते की शुरुआत बारिश से हुई। जिसके बाद अब पूरे हफ्ते बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। सोमवार को हुई बारिश ने सुबह-सुबह उमस से कुछ राहत दिलाई। जिसके बाद फिर शाम तक उमस भरी गर्मी ने लोगों को पसीने से तर किया। बारिश के चलते दिल्ली के अधिकतम तापमान में गिरावट भी देखने को मिली है, वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। बारिश के कारण कुछ जगहों पर जलभराव की स्थिति भी हुई, जिससे लोगों को जाम की समस्या झेलनी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार अगले छह दिन तक राजधानी में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान है।
दिल्ली में हफ्तेभर होगी बारिश
दिल्ली में हफ्ते भर कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की आशंका है। मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है। 17 जुलाई बुधवार को यहां हल्की बारिश होने का अनुमान है, जिसके बाद 18 जुलाई को मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। 19 से 21 जुलाई के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है। जिसके बाद 22 जुलाई सोमवार को मौसम में बदलाव होगा और तेज बारिश होने के आसार हैं। दिल्ली में इस हफ्ते अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री तक रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।
ये भी पढ़ें - आज का मौसम, 16 July 2024 LIVE: यूपी के मॉनसून की सक्रियता हुई कम, गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट
सुहावने मौसम के बाद उमस की वापसी
दिल्ली में सोमवार को मौसम विभाग ने हल्की बारिश का ग्रीन अलर्ट जारी किया था। हालांकि कई इलाकों में येलो अलर्ट की मध्यम बारिश दर्ज की गई। राजधानी में सोमवार सुबह कहीं हल्की और कहीं मध्यम स्तर की बारिश रिकॉर्ड हुई। बारिश के चलते यहां मौसम सुहावना हो गया। लेकिन दोपहर में तेज धूप निकल आई, जिससे शाम होते-होते फिर से उमस बढ़ गई और लोगों को गर्मी का सामना करना। सोमवार को पीतमपुरा 13.5 मिमी, रिज में 37.2 मिमी और पालम में 31.8 मिमी बारिश दर्ज हुई। बीते दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं हवा में नमी का स्तर 88 से 59 फीसदी रहा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
