Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: मानसून देश में समय से काफी पहले आ गया। जहां बारिश हुई, इतनी हुई कि जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया और जहां अबतक मानसून पहुंचा नहीं, इतनी गर्मी पड़ रही कि झेली नहीं जा रही। दिल्ली मानसून की आस में तप रही है। कल यानी बुधवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज गर्म हवाएं चलीं हैं। आज भी कमोबेश ऐसे ही हालात रहने वाले हैं। IMD के अनुसार 12 जून तक दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी।
दिल्ली में गर्मी का असर बरकार
कैसा रहेगा आज का मौसम
दिल्ली में कल का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री दर्ज किया गया। आज का तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हीटवेव की स्थिति आज भी बरकरार है, इसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। आज आसमान में थोड़े बादल दिखाई देंगे और कहीं-कहीं बेहद हल्की बारिश भी आ सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी, जो शाम के समय बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है।
कल कैसे रहेंगे हालात
कल, यानी शुक्रवार को रेड अलर्ट हटा लिया गया है लेकिन हीटवेव का येलो अलर्ट रहेगा। अधिकतम तापमान आज की ही तरह 43 से 45 के बीच रह सकता है। कल रात पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्के बादलों के बीच कुछ तड़क-गरज और बारिश की भी उम्मीद है। इससे तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जाएगी और 14 जून से हीटवेव की संभावना भी खत्म हो जाएगी। 14-17 जून तक दिल्ली में तापमान 37-42 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, साथ ही हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी का प्रकोप कम हो सकता है।
क्या होता है रेड अलर्ट?
रेड अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी की सबसे हाई अलर्ट है। बुधवार से दिल्ली में रेड अलर्ट जारी किया गया है, इसका मतलब है कि स्थिति बेहद गंभीर है और लोगों को हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए सावधानी बरतने, अधिक से अधिक पानी पीने और बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
