दिल्ली में प्रचंड गर्मी! दो दिन के लिए हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी, आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

आज का मौसम दिल्ली, 11 June 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में दो दिन के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान 45 डिग्री पार जा सकता है। आज दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। साथ ही 25 से 35 किमी की स्पीड से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में जून के महीने में आसमान से आग बरस रही है। यहां प्रचंड गर्मी के साथ लू का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। वहीं धूप की तपिश भी लोगों को बेहाल कर रही है। दिल्ली में मंगलवार और बुधवार को लू के थपेड़े भी झेलने पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने दो दिन के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में चिलचिलाती और उमस भरी गर्मी परेशान करने वाली है। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री पार पहुंचने के आसार हैं।

Delhi weather heat wave

दिल्ली में आज मौसम का हाल

दिल्ली में आज लू का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। आज लू चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तामपान 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। फिलहाल दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के इलाकों में आज बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

End of Feed