Delhi Winter Cloth Market: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जल्द ही कड़ाके की ठंड दस्तक देने वाली है। सुबह और देर शाम के समय पारा गिरने के साथ ही मौसम खुशनुमा हो गया है, जिसने दिल्लीवासियों को गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया है। लोग अब जैकेट और शॉल में लिपटे नजर आ रहे हैं, जिससे साफ है कि सर्दियों का मौसम पूरी तरह से शुरू हो चुका है। ठंड बढ़ने के साथ ही दिल्ली के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। मार्केट गर्म कपड़ों जैसे स्वेटर, जैकेट, पुलओवर, हुडी, मफलर और शॉल से पूरी तरह सज चुके हैं।
विंटर शॉपिंग के लिए बेस्ट है दिल्ली की ये 6 मार्केट
यदि आप उन फैशनेबल लोगों में से हैं जो मौसम बदलने पर भी स्टाइल से समझौता नहीं करते और अपनी विंटर वॉर्डरोब को अपडेट करने की योजना बना रहे हैं, तो यह स्टोरी खासतौर पर आपके लिए है। हर कोई बजट फ्रेंडली शॉपिंग (Budget Friendly Shopping) करना पसंद करता है, जहां से कम पैसों में स्टाइलिश और बेहतरीन गर्म कपड़े लिए जा सकते हैं। तो देर किस बात की है, आइए आपको बताते हैं दिल्ली के सबसे बेहतरीन और सस्ते बाजारों के बारे में, जहां से आप अपने बजट में रहकर शानदार खरीदारी कर सकते हैं और अपनी सर्दियों की अलमारी को ट्रेंडी कपड़ों से भर सकते हैं।
दिल्ली की विंटर मार्केट (Photo - Canva)
गांधी नगर मार्केट
दिल्ली की गांधी नगर मार्केट सस्ते कपड़ों के लिए बहुत प्रसिद्ध मार्केट है। यहां से आक किफायती दरों में स्वेटर, कोट, जैकेट आदि गर्म कपड़े ले सकते हैं। बता दें कि गांधी नगर मार्केट एशिया की सबसे बड़ी होलसेल मार्केट में से एक है। यहां स्वेटर की कीमत 100 रुपये और जैकेट 180 रुपये से शुरू हो जाती है।
सरोजनी नगर मार्केट
दिल्ली की सरोजनी मार्केट न केवल गर्मियों के बल्कि सर्दियों के कपड़ों के लिए भी शहर की सबसे प्रसिद्ध मार्केट में से एक हैं। इस मार्केट में कोट, स्वेटर, बूट्स, कार्डिगन और अन्य वूलन कपड़े मिल जाएंगे, जिससे आप अपनी अलमारी भर सकते हैं। यहां 50 रुपये से गर्म कपड़ों की शुरुआत हो जाती है।
दिल्ली की विंटर मार्केट (Photo - Canva)
जनपथ मार्केट
जनपथ मार्केट में भी विंटर के कपड़ों का स्टॉक आ गया है। ऐसे में अगर आप भी कम पैसों में विंटर के लिए स्टाइलिश कपड़े लेने की तैयारी कर रहे हैं तो जनपथ एक अच्छा शॉपिंग स्पॉट है। यहां आपको ऊन से बने गर्म कपड़े मिल जाएंगे साथ सस्ते दामों में अच्छी वैरायटी के कोट भी उपलब्ध है। अगर आप बार्गेनिंग में अच्छे हैं तो ये मार्केट आपके लिए और बेस्ट है।
पहाड़गंज मार्केट
दिल्ली की पहाड़गंज मार्केट शहर की सबसे पुरानी मार्केट में से एक है। यहां से आप सस्ते में अच्छे विंटर वियर खरीद सकते हैं। यहां आपको भारतीय और इंटरनेशनल ब्रांड्स दोनों के कपड़े मिल जाएंगे। वूलन स्वेटर, हैंडमेड शॉल, कोट्स, दस्ताने और और कंबल मिल जाएंगे।
दिल्ली की विंटर मार्केट (Photo - Canva)
तिब्बत मार्केट मजनू का टीला
अगर आपको भी विंटर में स्टाइलिश और फैशनेबल दिखना है तो दिल्ली के मजनू टीला में स्थित तिब्बत मार्केट एक अच्छा स्थान है। यहां से आप कोरियन स्टाइल के स्वेटर और जैकेट ले सकते हैं। इतना ही नहीं यहां सर्दियों में पहनने वाले बूट्स भी मिलते हैं। यहां से आप अपनी विंटर कलेक्शन और जबरदस्त बना सकते हैं। बता दें कि तिब्बत मार्केट सोमवार को बंद रहती है।
मोनेस्ट्री मार्केट, पीतमपुरा
दिल्ली के पीतमपुरा में स्थित मोनेस्ट्री मार्केट भी स्टाईलिश कपड़ों का फैशन हब है। यहां से आप कम दाम में जैकेट, गर्म शर्ट, स्वेटर, कोट, बूट्स, कार्डिगन, दस्ताने आदि ले सकते हैं। बजट फ्रेंडली शॉपिंग के लिए ये मार्केट एक अच्छा ऑप्शन है। यहां आपको ब्रांडेड कपड़ों की कॉपी भी मिल जाएगी।
दिल्ली की विंटर मार्केट (Photo - Canva)
कमला नगर मार्केट, दिल्ली विश्वविद्यालय नॉर्थ कैंपस
दिल्ली विश्वविद्यालय नॉर्थ कैंपस के पास स्थित कमला नगर मार्केट शहर की सबसे बेहतरीन मार्केट में से एक है। यहां आप 150 में स्वेटर, 250 में जैकेट आदि ले सकते हैं। साथ ही यहां कंबल भी मिलते हैं। सोमवार को यह मार्केट बंद रहती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
