नई दिल्ली : दिल्ली के कमानी ऑडिटोरियम में पेटल्स प्रीस्कूल एंड डेकेयर ने अपना 20वां वार्षिक दिवस यानी एनुअल डे मनाया। इस साल के आयोजन की थीम 'द लिटल ग्लास स्लिपर - ए टेल ऑफ सिंड्रेला' थी। इस थीम का उद्देश्य स्टोरी टेलिंग के जादू, सपनों और दृढ़ संकल्प के महत्व को प्रदर्शित करना था. पेटल्स के स्टूडेंट्स, टीचर्स और अन्य कर्मचारियों ने इस एनुअल डे फंक्शन के लिए महीनों से कड़ी मेहनत की है और यह सफल आयोजन उनकी मेहनत का ही परिणाम है।
पेटल्स प्रीस्कूल एनुअल डे फंक्शन
समारोह दो हिस्सों में आयोजित किया गया। इसके पहले भाग में सूर्यनगर, वैशाली, कीर्ति नगर, दिल्ली कैंट, विकासपुरी, कृष्णा नगर, द्वारका, फरीदाबाद, नोएडा सेक्टर 122 और नोएडा सेक्टर 116 के स्टूडेंट्स शामिल थे। करीब 500 पैरेंट्स इस शो में दर्शकों के तौर पर जुड़े। दूसरे शो में निर्माण विहार के स्टूडेंट्स ने एक जादूई प्रस्तुति दी और अपनी प्रतिभा व रचनात्मकता का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
पेटल की अध्यक्ष प्रीति क्वात्रा एक अनुभवनी लीडर, एस सफल पैरेंट कोच हैं। उन्होंने पेटल्स की दो दशकों विरासत पर प्रकाश डाला। उन्होंने वहां मौजूद पैरेंट्स का आभार व्यक्त किया और प्रारंभिक शिक्षा के महत्व व छात्रों के भविष्य को आकार देने में पेटल्स की भूमिका के बारे में उत्साहपूर्वक बात की। उन्होंने ऐसी कहानियों का जिक्र भी किया, जो स्टूडेंट्स के जीवन पर प्रभाव डालते हैं।
पेटल्स के एनुअप डे फंक्शन में बच्चों का डांस
इसका बाद छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी मनमोहक परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया। बच्चे खूबसूरत ड्रेस में डांस कर रहे थे और दर्शकों की तालियां रुकने का नाम नहीं ले रही थीं। बच्चों की मासूमियत और उत्साह ने हर किसी का दिल मोह लिया। पेटल वर्ल्ड स्कूल के स्टूडेंट्स अपनी बेहतरीन एक्टिंग और डांस से दर्शकों को सिंड्रेला की जादुई दुनिया में ले गए। उन्होंने सिंड्रेला के जीवन के हर पहलू को बड़ी ही खूबसूरती से प्रस्तुत किया।
एनुअल डे के अंत में स्टूडेंट्स ने हिट सॉन्ग 'बिलीवर' की शानदार प्रस्तुति दी और सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
