Delhi: रोहिणी में क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुए 3 आरोपी

दिल्ली के रोहिणी इलाके में शास्त्री पार्क हत्याकांड में व़ॉन्टेड तीन बदमाशों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की और सरेंडर के लिए कहे जाने पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीनों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया

Rohini Encounter News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बुधवार तड़के को रोहिणी इलाके में एक मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये तीनों आरोपी शास्त्री पार्क इलाके में हुई एक हत्या के मामले में वॉन्टेड थे और लंबे समय से फरार चल रहे थे। क्राइम ब्रांच की शकरपुर यूनिट को इनपुट मिला था कि आरोपी रोहिणी सेक्टर-28 के आसपास देखे जा सकते हैं। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने इलाके में रणनीतिक रूप से घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

rohini encounter

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से सबूत इकट्ठा करती पुलिस

पुलिस को देखते ही की फायरिंग

पुलिस के मुताबिक कुछ ही देर बाद तीनों आरोपी बताए गए स्थान पर पहुंचे। क्राइम ब्रांच की टीम ने उन्हें घेरते हुए आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन आरोपियों ने सरेंडर करने के बजाय पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। अचानक हुई फायरिंग के बाद दोनों ओर से कई राउंड फायर किए गए। मुठभेड़ के दौरान इलाके में तनाव का माहौल बन गया, हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए किसी आम नागरिक को नुकसान नहीं होने दिया।

End of Feed