दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन शस्त्र': रोहिणी में 74 अपराधी गिरफ्तार, इटैलियन बेरेटा पिस्टल, कोकीन-हेरोइन और नकली सिगरेट बरामद

Delhi News: रोहिणी जिला पुलिस ने 'ऑपरेशन शस्त्र' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 हिस्ट्रीशीटर समेत 74 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 20 अवैध हथियार (इटैलियन बेरेटा पिस्टल समेत), हेरोइन, कोकीन, 1.20 लाख नकली सिगरेट और लाखों रुपये का कैश बरामद हुआ है।

Delhi News: राजधानी दिल्ली के रोहिणी जिले में संगठित अपराध, अवैध हथियारों और स्ट्रीट क्राइम पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने एक बड़ा विशेष अभियान 'ऑपरेशन शस्त्र' चलाया। 17 से 20 सितंबर तक चलाए गए इस 4 दिवसीय सघन चेकिंग और छापेमारी अभियान के तहत रोहिणी जिला पुलिस ने 4 हिस्ट्रीशीटर समेत कुल 74 अपराधियों को दबोच लिया। इनमें से कुछ आरोपी विदेशों में बैठकर गिरोह चलाने वाले गैंगस्टरों से जुड़े बताए जा रहे हैं। यह पूरी कार्रवाई रोहिणी जिले के डीसीपी शशांक जायसवाल के नेतृत्व और वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में अंजाम दी गई।

Delhi Police Operation Shastra

'ऑपरेशन शस्त्र' के तहत हुई कार्रवाई (सांकेतिक चित्र)

इटैलियन बेरेटा पिस्टल और 20 अवैध हथियार जब्त

ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए रोहिणी जिले की 16 टीमों में करीब 300 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। इस दौरान पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में गश्त, सघन जांच और जमानत पर छूटे अपराधियों व घोषित अपराधियों का सत्यापन किया। आर्म्स एक्ट में 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और कानून का उल्लंघन करने वाले 2 नाबालिगों को पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 20 अवैध हथियार, जिसमें 17 देशी कट्टे और 3 अत्याधुनिक पिस्टल), 31 जिंदा कारतूस और 2 खाली कारतूस जब्त किए। बरामद हथियारों में इटली निर्मित बेहद आधुनिक सेमी-ऑटोमैटिक बेरेटा पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस भी शामिल हैं, जो स्थानीय गिरोहों तक विदेशी नेटवर्क के जरिए पहुंची थी। पुलिस ने 6 बटनदार चाकू, एक कार, एक बोलेरो मैक्स, एक स्कूटी, लॉक कटर, लोहे की रॉड और रस्सियां भी जब्त की हैं।

End of Feed