दिल्ली में कोहरे का कहर! एयरपोर्ट पर 177 फ्लाइट्स रद्द, रेल यातायात भी प्रभावित

शुक्रवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण उड़ानों के संचालन में गंभीर बाधा आई, जिससे कई उड़ानें रद्द और कई में देरी हुई। नागरिक उड्डयन मंत्रालय और हवाई अड्डा प्रबंधन मौसम की वास्तविक जानकारी के आधार पर स्थिति को नियंत्रित कर रहे हैं। एयरलाइन कंपनियों ने भी कोहरे के कारण अपनी उड़ानों में बदलाव और रद्दीकरण की जानकारी साझा की।

Delhi Airport Flight Delays: दिल्ली हवाई अड्डे पर शुक्रवार को घने कोहरे के कारण उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। इस स्थिति में कम से कम 177 उड़ानों को रद्द करना पड़ा, जबकि 500 से अधिक उड़ानों में देरी हुई। अधिकारियों के अनुसार, रद्द की गई उड़ानों में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल थीं, जिनमें प्रस्थान और आगमन दोनों शामिल हैं। वेबसाइट ‘फ्लाइटरडार24.कॉम’ की जानकारी के अनुसार, हवाई अड्डे पर लगभग 500 उड़ानों के समय पर संचालन में बाधा आई। बात दें कि, ‘दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड’ (डीआईएएल) इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) का प्रबंधन करती है, जो भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है और सामान्यतः यहां रोजाना लगभग 1,300 उड़ानों का संचालन होता है।

दिल्ली में कोहरे का कहर! एयरपोर्ट पर 177 फ्लाइट्स रद्द, रेल यातायात भी प्रभावित

बिना बाधा के उड़ानों का परिचालन

शुक्रवार दोपहर को ‘एक्स’ पर साझा किए गए एक संदेश में, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि वह भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के साथ मिलकर काम कर रहा है और मौसम की वास्तविक समय की जानकारी के आधार पर निर्णय लिए जा रहे हैं। वहीं, दिल्ली हवाई अड्डे के संचालक ‘डीआईएएल’ ने शाम 7.10 बजे ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ‘‘दिल्ली हवाई अड्डे पर परिचालन बिना किसी व्यवधान के सामान्य रूप से चल रहा है।’’ इसी के साथ, दिल्ली एयरपोर्ट ने 20 दिसंबर की सुबह एक ताजा एडवाइजरी जारी करते हुए लिखा कि, "दिल्ली एयरपोर्ट पर लो-विजिबिलिटी प्रोसीजर अभी भी चल रहे हैं। सभी फ्लाइट ऑपरेशन नॉर्मल तरीके से चल रहे हैं। पैसेंजर्स को सलाह दी जाती है कि वे फ्लाइट के लेटेस्ट अपडेट के लिए अपनी-अपनी एयरलाइन से कॉन्टैक्ट करें।"

End of Feed