Delhi News: नकली दवाओं के कारोबार पर शिकंजा, दो और आरोपी गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने नकली दवाओं और ब्यूटी प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग सप्लाई करने वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पहले तीन आरोपी पकड़े जा चुके थे। जांच के दौरान राम रोड स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस पर छापेमारी कर दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यहां से नकली दवाओं के रैपर बनाने वाली डाई फ्रेम बरामद हुईं। पुलिस अब इस सिंडिकेट के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच कर रही है।

Delhi News: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने नकली दवाओं से जुड़े कई फैक्ट्रियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आज एक और इजाफा करते हुए क्राइम ब्रांच ने आज एक ऐसे मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है, जो नकली दवाओं और नकली ब्यूटी प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग तैयार कर सप्लाई करता था।

delhi fake medicine racket news

दवाओं की पैकिंग के फर्जी रैपर भी बरामद (सांकेतिक तस्वीर | iStock)

पहले गिरफ्तार हो चुके हैं तीन आरोपी

दरअसल, यह मामला FIR नंबर 360/25 के तहत दर्ज किया गया है और क्राइम ब्रांच थाना मामले की जांच कर रही है। इस केस में इससे पहले तीन आरोपियों को नकली दवाओं को बनाने और सप्लाई की साजिश में गिरफ्तार किया गया था। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को एक ऐसे प्रिंटिंग मॉड्यूल का सुराग मिला, जो नकली दवाओं और कॉस्मेटिक उत्पादों के लिए रैपर और पैकेजिंग सामग्री सप्लाई करता था।

End of Feed