हीटवेव के बीच दिल्लीवासियों के खुशखबरी! रेखा सरकार का 'ऑक्सीजन पार्क' वाला खास प्लान तैयार

Delhi Oxygen Park: दिल्ली सरकार ने 100 'ऑक्सीजन पार्क' विकसित करने की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार शहर के प्रदूषण से निपटने के लिए 100 "ऑक्सीजन पार्क" विकसित करेगी जिनमें घने पेड़ होंगे।

Delhi Oxygen Park: दिल्ली का मौसम दिन-प्रतिदिन बिगड़ता ही जा रहा है। सूरज की तपिश अब बर्दाश्त से बाहर हो गई। भीषण गर्मी और अक्सर प्रदूषण की मार झेल रही राजधानी दिल्ली की सरकार ने एक खास प्लान तैयार किया है। मुख्यमंत्री रेखा सरकार ने हाल ही में 100 'ऑक्सीजन पार्क' विकसित करने की योजना बनाई है।

Rekha Gupta

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फोटो साभार: @gupta_rekha)

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार शहर के प्रदूषण से निपटने के लिए 100 "ऑक्सीजन पार्क" विकसित करेगी जिनमें घने पेड़ होंगे। उत्तरी दिल्ली में बुराड़ी के मुखमेलपुर गांव में तीन एकड़ भूमि पर विकसित किए जाने वाले पार्क की आधारशिला रखते हुए उन्होंने कहा कि यह शहर का पहला "ऑक्सीजन पार्क" होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली बीते कुछ वर्षों में "गैस चैंबर" में बदल गई है, लेकिन दिल्ली में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए किसी ने भी कदम उठाने की चिंता नहीं की।

End of Feed