शहर

Delhi-NCR Ka Mausam: धूप की गुनगुनाहट और शीतलहर का पहरा, दिल्ली-एनसीआर में ऐसा रहेगा क्रिसमस का मिजाज

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-Dec-2025: दिल्ली-एनसीआर में क्रिसमस के जश्न के बीच एक अच्छी खबर ये है कि शहर की हवा में बीते दिनों की तुलना में सुधार देखा गया है। लेकिन इस बीच शहर में ठंड और कोहरे से क्या जश्न का रंग फीका हो जाएगा या धूप खिलने से समा रोशन होगा। आइए जानते हैं मौसम विभाग दिल्ली-एनसीआर के मौसम को लेकर क्या कहा?

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi-NCR Ka Mausam (दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-Dec-2025: आज पूरा देश क्रिसमस के जश्न में डूबा हुआ है। साल के अंतिम दिनों में क्रिसमस और न्यू ईयर त्योहार होने से माहौल खुशनुमा हो गया है। इस बीच दिल्ली-एनसीआर वासी जश्न को लेकर उत्सुक हो रहे हैं। लेकिन आज क्रिसमस के दिन मौसम कैसा रहेगा? क्या अधिक ठंड और कोहरा देखने को मिलेगा? एयर पॉल्यूशन कितना होगा? कहीं ठंड और प्रदूषण के लोगों के जश्न पर रोक लगा देगा और उन्हें अपने घरों में बंद रहना पड़ेगा? आइए आपको बताएं आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम के मिजाज कैसे रहने वाले हैं। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में क्रिसमस यानी 25 दिसंबर को घना कोहरा छाया रहेगा और शीतलहर चलने की भी संभावना जताई गई है। हालांकि सुबह के समय कई क्षेत्रों में मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिला है। आसमान साफ होने के कारण धूप खिली रहेगी, लेकिन शीतलहर की वजह से धूप का असर कम महसूस होगा और दिन के समय भी हल्की ठिठुरन महसूस की जाएगी। अब बात करें प्रदूषण की तो, दिल्ली-एनसीआर में पिछले दिनों की तुलना में एक्यूआई में कुछ सुधार देखने को मिला है। मंगलवार को 409 पहुंचा दिल्ली का एक्यूआई बुधवार को 300 के करीब दर्ज किया गया था और आज यानी गुरुवार को एक्यूआई 300 के नीचे आ गया है।

दिल्ली में क्रिसमस पर मौसम का हाल?

मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार, क्रिसमस के दिन राजधानी में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया था। इसके साथ ही शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया गया है। सुबह की शुरुआत शहर के कई क्षेत्रों में मध्यम स्तर के कोहरे के साथ हुई तो वहीं कुछ यमुना नदी किनारे वाले क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। 8 बजे के बाद से कोहरे छंटना शुरू हुआ और 9 बजे तक आसमान साफ नजर आने लगा। आसमान साफ होने के कारण तेज चटक धूप खिली हुई है, जिससे मौसम और खुशनुमा हो गया है। हालांकि धूप की गुनगुनाहट कम ही महसूस हो रही है और उसकी वजह शहर में चल रही तेज सर्द हवाएं है। दिन में धूप के तेज होने पर थोड़ी राहत मिलने का अनुमान है, लेकिन दिन ढलने के साथ मौसम की मार फिर शुरू होगी। कड़ाके की ठंड में हाथ सुन होते और लोग कांपते नजर आएंगे।

क्या दिल्ली की हवा में आया सुधार?

हां, बीते दिनों की तुलना में दिल्ली की हवा में सुधार देखने को मिल रहा है। यह बदलते मौसम का असर है, जो दिल्ली की वायु गुणवत्ता पर साफ देखा जा सकता है। बीते दिनों से पश्चिमी विक्षोभ और तेज हवाओं के कारण राजधानी से स्मॉग की परत हट गई और एयर क्वालिटी में सुधार हुआ। अगर आने वाले दिनों में भी हवाओं का दौर जारी रहा तो दिल्ली की हवा और बेहतर हो जाएगी और स्मॉग की की चादर हटती नजर आएगी। जानकारी के लिए बता दें कि प्रदूषण में आए सुधार को देखते हुए ग्रेप-4 के प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रेप 4 के नियमों को हटाने का फैसला वायु गुणवत्ता के 300 के नीचे और गंभीर श्रेणी से बाहर आने के बाद लिया।

एनसीआर में कैसा रहेगा आज मौसम?

दिल्ली से सटे गाजियाबाद और नोएडा की बात करें तो आज मौसम विभाग ने गाजियाबाद में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है तो वहीं नोएडा में सुबह के दौरान हल्का कोहरा देखने को मिला। फिलहाल दोनों शहरों में मौसम साफ हो गया है और तेज धूप खिली हुई है। साथ ही सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम में ठिठुरन अभी भी महसूस की जा रही है। तापमान की बात करें गाजियाबाद और नोएडा में न्यूनतम तापमान क्रमशः 9 और 11 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 19 और 17 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।

गुरुग्राम और फरीदाबाद के मौसम की बात करें तो दोनों शहरों में आईएमडी ने घने से बहुत अधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि आसमान साफ रहेगा और दिन के समय धूप खिली नजर आएगी। प्रदूषण में भी कमी देखने को मिलेगी। दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान क्रमशः 7 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 18 और 20 डिग्री रह सकता है। आने वाले दिनों में भी गुरुग्राम और फरीदाबाद में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article