मानसून की मार से दिल्ली-NCR बेहाल, कहीं जलभराव तो कहीं गाड़ियों पर गिरी दीवार; रविवार को भी पड़ेंगी बौछारें

दिल्ली-एनसीआर में मानसून की बारिश का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा, कई इलाकों में तेज बारिश से जलभराव और ट्रैफिक की परेशानी बढ़ गई। गुरुग्राम में सोहना रोड समेत कई जगहों पर पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हुआ, जबकि दिल्ली के देवली इलाके में पार्किंग की दीवार गिरने से आठ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

Delhi NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को शुरू हुई बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रहा। कुछ पलों के लिए सूरज देवता ने दस्तक दी लेकिन देखते ही देखते काले बादलों ने आसमान को घेर लिया जिसके बाद झमाझम बरसात शुरू हो गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा था। बता दें कि मानसून के इस रुख के बाद नोएडा से लेकर गाजियाबाद और गुरुग्राम तक जलभराव और ट्रैफिक जाम देखा गया।

Delhi NCR Rain

दिल्ली-एनसीआर में रिकॉर्डतोड़ बारिश

दिल्ली से नोएडा तक भारी बारिश

इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश के कई वीडियो सामने आए। नई दिल्ली के रायसीना हिल्स इलाके में भारी बारिश हुई। इसके अलावा आईटीओ पर भीषण ट्रैफिक जाम लगने से लोगों को अपने गंतव्यों तक पहुचें के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। वहीं नोएडा से भी एक वीडियो सामने आया, जहां लोग तेज बारिश के बीच सफर करते दिखे। इसके साथ ही नोएडा फिल्म सिटी में भीषण जलभराव की तस्वीर सामने आई। ऐसे में पैदल यात्रियों के सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खबर यह भी है कि भारी बारिश और ऊपर से पानी छोड़े जाने के बाद कालिंदी कुंज ओखला बैराज पर यमुना का पानी का लेवल लगभग 202 मीटर तक पहुंच गया।

End of Feed