दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से हवाई सेवाएं प्रभावित, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, 15 फ्लाइट्स डायवर्ट

Delhi NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में खराब मौसम, भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण रविवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर विमानों का संचालन प्रभावित हुआ, जिसके चलते 15 उड़ानों (10 घरेलू और 5 अंतरराष्ट्रीय) को जयपुर व लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। वहीं शहर के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के बीच मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

Delhi NCR Rain: दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों (NCR) में रविवार को मौसम ने खतरनाक करवट ली। तेज आंधी और मूसलाधार बारिश की वजह से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। विजिबिलिटी कम होने और तेज हवाओं के चलते सुरक्षा के लिहाज से कुल 15 उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा। हवाई अड्डा सूत्रों के मुताबिक, इनमें 10 घरेलू और 5 अंतरराष्ट्रीय विमान शामिल हैं, जिन्हें जयपुर और लखनऊ के हवाई अड्डों की तरफ डायवर्ट (flight Divert) किया गया है।

delhi weather heavy rain flights diverted

दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों पर ब्रेक

आज कई इलाकों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि शहर के कुछ हिस्सों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है, जबकि हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

End of Feed