Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में बारिश फिर बढ़ाएगी मुश्किलें, अगले कुछ घंटों में बरसेंगे बादल; जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है और शनिवार सुबह कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश दर्ज की गई। IMD ने दोपहर से शाम तक राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बारिश बढ़ने की संभावना जताई है।

Delhi NCR Weather: शुक्रवार कृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन शनिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई, जबकि कई जगहों पर तेज बौछारें भी दर्ज की गईं। मौसम विभाग ने आज राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताते हुए येलो से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Delhi NCR Weather

दिल्ली NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज (AI फोटो)

मौसम संबंधी आंकड़ों के मुताबिक, सफदरजंग मौसम केंद्र में शुक्रवार रात 11:30 बजे से शनिवार सुबह 5:30 बजे तक 0.7 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके बाद सुबह 5:30 से 8:30 बजे के बीच 1.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। रात के दौरान दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुककर बारिश होती रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, शुक्रवार को दिनभर हुई बारिश के चलते जन्माष्टमी के उत्सव के दौरान लोगों को जलभराव और ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा।

End of Feed