‘लू से भी भीषण लू’! नोएडा-गाजियाबाद वालों को आया डराने वाला अलर्ट, हो जाएं तैयार

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा भेजे गए अलर्ट में अलीगढ़, एटा, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हाथरस, कानपुर नगर, मैनपुरी, मथुरा, मिर्जापुर और भदोही के लिए अत्यधिक गर्म और शुष्क हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली में भीषण गर्मी के साथ अब लू का प्रकोप भी शुरू हो गया है। इस बीच, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लगातार लोगों को अलर्ट कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार को नोएडा और गाजियाबाद के लोगों के मोबाइल पर अचानक एक अलर्ट आया। इसमें “लू से भी भीषण लू” की चेतावनी दी गई थी।

IMD Heatwave Alert

लू का अलर्ट

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा भेजे गए अलर्ट में अलीगढ़, एटा, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हाथरस, कानपुर नगर, मैनपुरी, मथुरा, मिर्जापुर और भदोही के लिए अत्यधिक गर्म और शुष्क हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। NDMA के अलर्ट में 'लू से भी भीषण लू'शब्द का इस्तेमाल किया गया, जिसका मतलब सामान्य लू से भी ज्यादा खतरनाक और झुलसा देने वाली हवाएं है।

End of Feed