Delhi AQI Update: दिल्ली-एनसीआर का हवा अब भी जहरीली, 350 पहुंचा एक्यूआई, जनजीवन बेहाल

Delhi AQI Update: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। शहरों का एक्यूआई 350 के पार दर्ज किया जा रहा है। भीषण ठंड के बीच प्रदूषण की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है।

Delhi AQI Update: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) इस समय कोहरे और ठंड की दोहरी मार के साथ गंभीर वायु प्रदूषण की चपेट में भी है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह की शुरुआत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ हुई है। वहीं शहर की जहरीली हवा में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में हालात बेहद चिंताजनक बनी हुई है। आगामी दिनों में भी शहर की स्थिति में अधिक सुधार होने की संभावना नहीं है।

Delhi AQI

दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली (Photo-PTI)

वहीं ठंड और आज के तापमान की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार 16 जनवरी को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दिन कोल्ड वेव के साथ सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जबकि पूर्वाह्न तक भी घने कोहरे की स्थिति बनी रही। नमी का स्तर सुबह 95 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया।

End of Feed