Accident News: NCR में काल बना कोहरा, एक के बाद एक सड़क हादसे; फरीदाबाद में दो की मौत

NCR Accident News: सोमवार सुबह उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर विजिबिलिटी बेहद कम हो गई और लगातार हादसों की खबरें सामने आईं। NCR क्षेत्र में कई वाहन आपस में भिड़ गए। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर चार गाड़ियां टकराईं और दो लोग घायल हुए। फरीदाबाद में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सीकरी के पास तेज रफ्तार कार कंटेनर से टकरा गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं हापुड़ और बुलंदशहर से भी करीब आधा दर्जन वाहन भिड़ने की खबरें आईं।

NCR Accidents News: सोमवार सुबह उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। इसका सीधा असर एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्गों पर देखने को मिला, जहां एक के बाद एक सड़क हादसे सामने आए। NCR के इलाके में कई गाड़ियों के टकराने की खबरें आईं। फरीदाबाद में तो हादसे में दो लोगों की जान भी चली गई।

accident news ncr

अलग-अलग इलाकों में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ियां

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर टक्कर

गाजियाबाद में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कम विजिबिलिटी के चलते दो अलग-अलग हादसों में चार वाहन आपस में टकरा गए। इन दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हुए। सूचना मिलते ही NHAI की टीम और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसों के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू कराई गई।

End of Feed