DMRC फेज-5B का मास्टर प्लान तैयार; पिंक, ब्लू और रेड लाइन को जोड़ेगा 13 किमी का नया कॉरिडोर

दिल्ली के उन इलाकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, जहां अभी तक मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए ई-रिक्शा और ऑटो का लंबा सफर तय करना पड़ता था। दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने फेज-5B प्रोजेक्ट के तहत पूर्वी दिल्ली के अंदरूनी और घनी आबादी वाले क्षेत्रों को सीधे जोड़ने का मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। मयूर विहार से शास्त्री पार्क तक बनने वाला यह 13.19 किलोमीटर का नया कॉरिडोर न केवल सफर का समय घटाएगा, बल्कि दिल्ली मेट्रो की तीन प्रमुख लाइनों को आपस में जोड़ देगा।

Delhi Metro News: पूर्वी दिल्ली के उन इलाकों के लिए एक शानदार खबर है जो अब तक मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए ई-रिक्शा और बसों पर निर्भर थे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने फेज-5B प्रोजेक्ट के तहत एक नए कॉरिडोर का खाका तैयार कर लिया है। यह नया रूट न केवल सफर का समय कम करेगा, बल्कि पूर्वी दिल्ली की घनी आबादी को सीधे मेट्रो नेटवर्क के मुख्य कॉरिडोर से जोड़ देगा।

delhi metro phase 5B

मयूर विहार से शास्त्री पार्क तक बनेगा कॉरिडोर

मयूर विहार से शास्त्री पार्क

दिल्ली मेट्रो ने मयूर विहार फेज-3 से शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन तक 13.19 किलोमीटर लंबे एक नए कॉरिडोर की योजना बनाई है। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार हो चुकी है और मंजूरी के लिए दिल्ली सरकार व केंद्र सरकार को भेजी जा चुकी है। इस रूट के शुरू होने से पूर्वी दिल्ली के लोगों को 'वेलकम' स्टेशन तक जाने का लंबा चक्कर नहीं काटना होगा, जिससे कश्मीरी गेट तक की दूरी और समय दोनों में भारी बचत होगी।

End of Feed