दिल्ली मेट्रो का बड़ा प्लान, शास्त्री पार्क से मयूर विहार तक बनेगी नई लाइन; सफर होगा सुपरफास्ट

दिल्ली मेट्रो फेज-V(B) के तहत शास्त्री पार्क से मयूर विहार फेज-3 तक नया मेट्रो कॉरिडोर बनाने की तैयारी है। इस 13.2 किमी लंबे रूट पर 8 स्टेशन बनाए जाएंगे। इससे पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोगों का सफर आसान होगा।

Delhi Metro News: दिल्ली-NCR में ट्रैफिक जाम और लंबी दूरी के सफर की परेशानी झेल रहे लाखों लोगों के लिए राहतभरी की खबर है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने फेज-V(B) के तहत एक नया मेट्रो कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू की है। यह नई लाइन शास्त्री पार्क और मयूर विहार फेज-3 को जोड़ेगी। इस मेट्रो कॉरिडोर के शुरू होने से पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोगों का सफर पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा।

delhi metro

13.2 किलोमीटर लंबा होगा नया रूट

DMRC के मुताबिक, यह नया मेट्रो कॉरिडोर लगभग 13.2 किलोमीटर लंबा होगा। जिसमें कुल 8 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इनमें से 3 स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे और 5 स्टेशन एलिवेटेड बनाए जाएंगे। यह कॉरिडोर मयूर विहार फेज-3, न्यू कोंडली, पटपड़गंज, गीता कॉलोनी, गांधी नगर मार्केट और कैलाश नगर जैसे प्रमुख इलाकों को जोड़ेगा। इससे हजारों यात्रियों को रोजाना मिलने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। साथ ही यात्रा का समय भी काफी कम होगा।

End of Feed