दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, 13 दिनों में 213 अवैध निर्माणों को किया जमींदोज, 109 संपत्तियां सील

MCD Sealing Drive: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने अवैध और खतरनाक इमारतों के खिलाफ अपना सख्त अभियान जारी रखा है। सितंबर महीने के शुरुआती 13 दिनों में निगम ने अब तक 213 अवैध निर्माण ढहाए हैं और 109 संपत्तियों को सील किया है।

MCD Sealing Drive: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अवैध और जर्जर इमारतों पर दिल्ली नगर निगम (MCD) का चाबुक लगातार चल रहा है। एमसीडी प्रशासन ने खतरनाक और बिना अनुमति बने निर्माणों के खिलाफ अपने अभियान को और तेज कर दिया है। इसी कड़ी में रविवार को भी निगम की टीमों ने सख्त कदम उठाते हुए 11 अवैध निर्माणों को ढहा दिया, जबकि 4 संपत्तियों को पूरी तरह सील कर दिया।

MCD Sealing Drive

राजधानी के 12 जोनों में ताबड़तोड़ ध्वस्तीकरण कार्रवाई जारी (फाइल फोटो)

एमसीडी अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस महीने यानी 1 सितंबर से 13 सितंबर तक निगम अब तक कुल 213 ध्वस्तीकरण की कार्रवाइयां कर चुका है। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाली 109 संपत्तियों पर सीलिंग की गाज भी गिर चुकी है। यह पूरी कार्रवाई एमसीडी के सभी 12 जोनों के अलग-अलग इलाकों में बड़े पैमाने पर चलाई जा रही है, जिससे अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

End of Feed