Delhi Kalyanpuri Murder News: नवजात के जन्म का जश्न बना मातम, चाकूबाजी में युवक की मौत; भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों में की तोड़फोड़

Delhi Kalyanpuri Murder News: पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में जन्मदिन मना रहे शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बीच-बचाव में परिवार के दो सदस्य भी घायल हुए।पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, एक अन्य की तलाश जारी है।

Delhi Kalyanpuri Murder News: दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में बेटे का जन्मदिन मना रहे एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान परिवार के दो लोग युवक को बचाने के लिए पहुंचे, लेकिन चाकू लगने से दोनों सदस्य घायल हो गए। इस घटना से स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साई भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों और कई सरकारी मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ कर दी। जिससे इलाके में तनाव फैल गया। घटना के बाद भारी पुलिस बल को इलाके में तैनात किया गया है।

Delhi Murder

दिल्ली के कल्याणपुरी में जन्मदिन मना रहे युवक की चाकू से हत्या

शराब कहां मिलती है, इस सवाल से शुरू हुआ विवाद

यह घटना कल्याणपुरी थाना क्षेत्र के 11 ब्लॉक की है। मृतक की पहचान जय सिंह के रूप में हुई है। मृतक की सास के मुताबिक, जय सिंह अपने नवजात बच्चे के जन्म की खुशी में परिवार के साथ जश्न मना रहा था। इसी दौरान दो किन्नर वहां पहुंचे और जय से शराब मिलने की जगह के बारे में पूछा। इसी बात को लेकर वहां मौजूद कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि एक किन्नर समेत तीन आरोपियों ने जय सिंह पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के दो सदस्य भी हमले में घायल हुए हैं। दोनों का इलाज लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में चल रहा है।

End of Feed