Delhi Weather Today: भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में बारिश की एंट्री, आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम; पढ़ें अगले 5 दिन का IMD अपडेट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30 April 2026: दिल्ली-NCR में आज आंधी-बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश के कारण तापमान में कुछ गिरावट भी आई है।

दिल्ली में आज का मौसम (30 April 2026 Delhi Weather Today): दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदल गया है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव राजधानी में देखने को मिल रहा है। जिसके कारण पिछले 24 घंटे में कई इलाकों में छिटपुट बारिश दर्ज की गई। आज भी दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। आज यहां बादलों की आवाजाही देखनो को मिलेगी। साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। बारिश के कारण गर्मी से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

delhi Weather Today- AI (1)

आज दिल्ली-NCR का मौसम (AI Image)

दिल्ली में अगले 2 दिन सताएगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिन मौसम में उलटफेर देखने को मिल सकता है। मई की शुरुआत में राजधानी में तेज धूप परेशान कर सकती है। 1 और 2 मई को यहां मौसम साफ रहने का अनुमान है। जिसके बाद 2 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। जिसके चलते 3 मई से बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। इस दिन बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम खराब होने पर हवाओं की स्पीड 45 किमी तक भी पहुंच सकती है।

End of Feed