दिल्ली का मौसम (23 April 2026) Delhi Weather Today: दिल्लीवासी 3 दिन झेलेंगे लू के थपेड़े, झुलसाने वाली गर्मी करेगी परेशानी; पढ़ें IMD का अलर्ट

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23 April 2026: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का असर बढ़ गया है। आज से तीन दिन के लिए लू का अलर्ट भी जारी किया गया है।

दिल्ली में आज का मौसम (23 April 2026): दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। दिन में सूरज के भी तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। आज से राजधानी में लू का प्रकोप भी झेलना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने आज से अगले तीन दिनों के लिए दिल्ली-NCR में लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। बुधवार को भी हीटवेव का अलर्ट जारी हुआ था। लेकिन लू नहीं चली, हालांकि दिन भर गर्म हवाओं के चलते लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा।

delhi weather today - AI (2)

दिल्ली-NCR में आज का मौसम (AI Image)

दिल्ली में 23 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज अधिकांश इलाकों में लू चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। आज नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान दिन में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। राजधानी में 24 और 25 अप्रैल को भी लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

End of Feed