दिल्ली का मौसम (20 June 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली में आज आ सकती है आंधी-बारिश, लेकिन कोई अलर्ट नहीं; जानें कब राजधानी पहुंचेगा मानसून

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20 June 2026: दिल्ली में आज मौसम विभाग ने बारिश की संभावना तो जताई है लेकिन कोई अलर्ट नहीं है। अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना भी कम ही है। ऐसे में जानिए दिल्ली में मानसून कब आएगा और मौसम का क्या हाल है।

दिल्ली में आज का मौसम (20 June 2026): भारत के अलग-अलग हिस्सों में इस समय मौसम का मिला जुला हाल देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां उत्तर और मध्य भारत के लोग सूरज की तपिश और भीषण लू (Heatwave) से बेहाल हैं, वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में मानसून और प्री-मानसून की एक्टिविटी के चलते भारी बारिश का दौर जारी है।

delhi weather today rain alert

दिल्ली में मानसून को लेकर क्या है अपडेट

मौसम विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार फिलहाल थोड़ी धीमी जरूर है, जिससे कई हिस्सों में पानी की कमी बनी हुई है, लेकिन आने वाले कुछ दिनों में यह तेजी से आगे बढ़ेगा।

End of Feed