Delhi Rain News:दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, सुप्रीम कोर्ट-एम्स समेत कई इलाकों में जलभराव; रास्तों पर रेंगता दिखा ट्रैफिक

Delhi Rain News:: दिल्ली में मंगलवार सुबह हुई भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया और ट्रैफिक की रफ्तार सुस्त पड़ गई। आज दिनभर रुक-रुककर बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

Delhi Waterlogging News: दिल्ली में सोमवार के बाद मंगलवार तड़के हुई तेज बारिश ने शहर के कई हिस्सों में जनजीवन को काफी प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के बाद कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव देखने को मिल रहा है। जिसके चलते वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक की स्थिति बिगड़ गई।

delhi waterlogging

दिल्ली के कई इलाकों में बारिश के बाद जलभराव

24 घंटे में कई इलाकों में 100 मिमी के करीब बारिश

IMD के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में दिल्ली के कई हिस्सों में करीब 100 मिमी या उससे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अयानगर में सबसे अधिक पानी बरसा। यहां 101.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद रिज में 100.4 मिमी, सफदरजंग में 99.1 मिमी और लोधी रोड में 98.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पालम में सुबह 8 बजे तक 68 मिमी बारिश दर्ज हुई।

End of Feed