Delhi Heat Wave: दिल्ली में गर्मी का प्रकोप, हेल्पलाइन जारी, मजदूरों के लिए दोपहर 12 से 3 बजे तक काम पर रोक

Delhi Heat Wave: दिल्ली में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘हीट वेव एक्शन प्लान 2026’ को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं।

Delhi Heat Wave: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साफ कहा कि इस साल गर्मी से निपटने के लिए हर स्तर पर तैयारी की गई है। खास तौर पर दिल्ली के ‘थर्मल हॉटस्पॉट’ और ‘हीट आइलैंड’ क्षेत्रों पर फोकस बढ़ाया गया है, जहां तापमान सबसे ज्यादा रिकॉर्ड होता है। सैटेलाइट डेटा के आधार पर आयानगर, नजफगढ़, वजीरपुर, जहांगीरपुरी, ख्याला, शास्त्री पार्क और नंद नगरी जैसे इलाकों को चिन्हित कर वहां अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधाएं, पानी के टैंकर और क्विक रिस्पॉन्स टीमों की तैनाती की जा रही है।

Delhi Heat Wave.

दिल्ली में गर्मी का प्रकोप, सीएम बोलीं- तैयारी पूरी

स्कूलों और बच्चों के लिए खास इंतजाम

गर्मी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जरूरत पड़ने पर बच्चों को छुट्टी से पहले ओआरएस का घोल पिलाकर घर भेजा जाएगा, ताकि रास्ते में डिहाइड्रेशन का खतरा कम हो सके।

End of Feed