Monsoon Live Updates: यूपी में अगले चार दिन होगी झमाझम बारिश, दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह बरसे मेघ
बिहार में 16 जिलों में अलर्ट
बिहार में मॉनसून एक्टिव होने से लगातार भारी बारिश हो रही है। आज भी विभाग ने 16 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। जिसे लेकर 16 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। मधुबनी, सुपौल, दरभंगा, सीतामढ़ी और कटिहार में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज तो वहीं पटना , सीवान, मुजफ्फरपुर , समस्तीपुर, बक्सर, अररिया और किशनगंज के एक- दो जगहों पर येलो अलर्ट लगाया है।यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
यूपी के मिर्जापुर, संतरविदासनगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, मऊ, बलिया, रायबरेली, बागरा, हमीरपुर और आसपास इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।यूपी में अगले चार दिन होगी झमाझम बारिश
उत्तर प्रदेश में बारिश के चलते मौसम खुशनुमा है और गर्मी से भी राहत बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी और पश्चिमी यू पी में अगले चार से पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी होगी।साथ ही कहीं-कहीं पर तेज बारिश के भी आसार हैं।दिल्ली-एनसीआर में बरसे मेघ
दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह हल्की बारिश हुई। बुधवार को भी यहां अच्छी बारिश दर्ज हुई। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिली और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के साथ दिल्ली में आज तेज बारिश होने की संभावना है। आज यहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है।जयपुर में भारी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति
राजस्थान में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना
राजस्थान के पूर्वी हिस्सों के कुछ भागों में अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार, आगामी दो-तीन दिन में जयपुर, भरतपुर, कोटा व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में बादल गरजने के साथ मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग में एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र के अनुसार, बुधवार सुबह से शाम साढ़े पांच बजे तक अलवर में 32 मिमी, करौली में 12 मिमी और संगरिया में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।Delhi Power Cut (कल का पावरकट 10 अक्टूबर 2026): मयूर विहार, तिलक नगर, घिटोरनी, विवेक विहार और मालवीय नगर सहित यहां रहेगी बत्ती गुल, देखें पूरा शेड्यूल
हरिद्वार में आसमान से बरसे आफत के ओले, सड़कों पर मची अफरातफरी, गाड़ियों के शीशे टूटे
बिहार MLC चुनाव से पहले NDA में हलचल, अनंत सिंह ने नीरज कुमार से बनाई दूरी; बोले-अपने फैसले पर कायम हूं
25 घंटे बंद रहेंगे नमो भारत के दो स्टेशन, CJP प्रोटेस्ट को लेकर बड़ा अलर्ट; प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्लान
त्योहारों से पहले यूपी के उज्ज्वला लाभार्थियों की बल्ले-बल्ले! दो बार फ्री में भरवा सकेंगे LPG सिलेंडर
© 2026 Times Horizon Private Limited
