LIVE

Severe Heat Wave Live Updates: दिल्ली के गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, केरल में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Severe Heat Wave Live Updates: दिल्ली के गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, केरल में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
Heat Wave Delhi, Gurgaon, Noida, Ghaziabad, Faridabad, NCR Severe Heat Wave Alert Live Updates: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। सोमवार को यूपी का सबसे गर्म जिला झांसी दर्ज हुआ। यहां का अधिकतम तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस रहा, दिल्ली में तेज धूप और भीषण गर्मी अपना सितम ढहा रहे हैं। इसके साथ ही लू का भी प्रकोप झेलने को मिल रहा है। सोमवार को दिल्ली के कई शहरों का तापमान 48 डिग्री पार पहुंच गया। इनके अलावा राज्‍यों के मौसम से जुड़ी अपडेट ये हैं :
May 28, 2024 | 06:47 PM IST

दिल्ली के गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड

दिल्ली का तापमान करीब 50 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंचा आज दिल्ली के मुंगेशपुर में तापमान 49.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
May 28, 2024 | 03:58 PM IST

मिजोरम में बारिश-पत्थर की खदान ढहने से 12 लोगों की मौत, कई लोग लापता

मिजोरम के आइजोल जिले में पत्थर की एक खदान ढह जाने से 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग लापता हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक, चक्रवाती तूफान 'रेमल' के प्रभाव से लगातार हो रही बारिश के बीच इलाके में मंगलवार को सुबह यह हादसा हुआ।
May 28, 2024 | 03:11 PM IST

केरल में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कोच्चि की सड़कें जलमग्न

मंगलवार को केरल के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ लगातार बारिश हुई, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण कोच्चि और आस-पास के इलाकों में कई संकरी गलियां और व्यस्त सड़कें जलमग्न हो गईं। सड़कों पर पानी भर जाने के कारण शहर के कई इलाकों में लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल सके। बारिश के बाद राजमार्गों पर वाहन बहुत धीमी गति से चलते दिखे।
May 28, 2024 | 01:19 PM IST

मणिपुर में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई इलाकों में बाढ़

मणिपुर में लगातार भारी बारिश से मंगलवार को कई इलाके जलमग्न हो गए, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इंफाल पूर्वी जिले में नालियों में रुकावट के कारण जलभराव होने से एंड्रो पार्किंग, चेकॉन, महाबली और वांगखेई में यातायात प्रभावित हुआ।
May 28, 2024 | 12:24 PM IST

Rajasthan में आग उगल रहा सूरज! 20 जिलों में लू का रेड अलर्ट

Rajasthan में आग उगल रहा सूरज! 20 जिलों में लू का रेड अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर
May 28, 2024 | 09:02 AM IST

यूपी में 31 मई से बदलेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में 31 मई से मौसम में बदलाव देखने को मिलने वाला है। पूर्वी यूपी में 31 मई से अगले दो-तीन दिन तक बारिश होने की संभावना है। जिससे गर्मी से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है।
May 28, 2024 | 07:55 AM IST
May 28, 2024 | 07:49 AM IST

दिल्ली में इस दिन होगी बारिश

दिल्ली में 31 मई से मौसम में बदलाव होने वाला है। इस दिन अरब सागर से नमी भरी हवाएं दिल्ली में दस्तक देंगी, इससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 1 जून को हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दिन आंधी आने की भी आशंका है। इस दौरान पारा लुढ़ककर 43 डिग्री तक रह जाएगा। वहीं न्यूनतम तापमान 31 के आसपास रह सकता है। 2 जून को भी यहां आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे।
May 28, 2024 | 06:17 AM IST

यूपी में सबसे गर्म जिला रहा झांसी

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। सोमवार को यूपी का सबसे गर्म जिला झांसी दर्ज हुआ। यहां का अधिकतम तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस रहा। झांसी में 132 साल पहले इतना तापमान दर्ज किया गया था। वहीं आगरा ने इस मामले में 26 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। आगरा में सोमवार को 47.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। यह प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर दर्ज हुआ।
May 28, 2024 | 06:17 AM IST

दिल्ली में 48 डिग्री पार पहुंचा पारा

दिल्ली में तेज धूप और भीषण गर्मी अपना सितम ढहा रहे हैं। इसके साथ ही लू का भी प्रकोप झेलने को मिल रहा है। अगले कुछ दिनों तक लू से राहत की कोई संभावना नहीं है। सोमवार को दिल्ली के कई शहरों का तापमान 48 डिग्री पार पहुंच गया। नजफगढ़ में 48.6 डिग्री और मुंगेशपुर में 48.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है।
May 28, 2024 | 06:16 AM IST

एमपी में अगले दो दिन रहेगी भीषण गर्मी

मध्य प्रदेश में सोमवार को 48 डिग्री के पार तापमान पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी दी है। साथ ही लोगों को सावधानी बरतने के भी निर्देश दिए हैं। एमपी के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत 46 जिलों में भयंकर गर्मी पड़ने के आसार हैं।
May 28, 2024 | 06:16 AM IST

मध्य प्रदेश में भीषण लू का रेड अलर्ट

मध्य प्रदेश के कई जिलों में भीषण लू का रेड अलर्ट जारी है। इन जिलों में जबलपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सिंगरौली और शहडोल हैं। वहीं एमपी के कुछ जिलों में लू का येलो भी जारी है। इन जिलों में ग्वालियर, उज्जैन, धार, खरगोन, खंडवा, दतिया, श्योपुरकलां, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, कटनी, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़, मुरैना और भिंड शामिल है। अन्य जिलों में भी तेज गर्मी पड़ेगी।
May 28, 2024 | 06:16 AM IST

राजस्थान में जारी हीटवेव का कहर

राजस्थान में भीषण गर्मी के साथ लू का कहर देखने को मिल रहा है। अस्पतालों में लू से पीड़ित कई मरीज भर्ती हो रहे हैं। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खीवसर ने सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। इसमें पेयजल महकमें में कंटिजेंसी प्लास को जल्द ही पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही जिलों में सीएमएचओ ऑफिस को लीड में जाकर अस्पतालों के निरीक्षण करने को भी कहा गया है।