LIVE
Heat Wave Updates: एनसीआर में दो दिन भीषण गर्मी से रहेगी राहत, महाराष्ट्र में झमाझम बारिश
Heat Wave Delhi, Gurgaon, Noida, Ghaziabad, Faridabad, NCR Severe Heat Wave Alert Updates: दिल्ली में आज धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। यूपी के आगरा, कानपुर और इटावा सहित कई इलाकों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया गया है। जहां यूपी में लू का अलर्ट है, वहीं महाराष्ट्र में झमाझम बारिश होने की संभावना है। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। हीटवेव और मौसम को लेकर अन्य शहरों के समाचार इस प्रकार है -
JUN 08, 2024 18:46 IST
कहां तक पहुंचा मानसून?
आईएमडी ने साउथवेस्ट मानसून पर अपडेट देते हुए बताया कि आज यानी कि शनिवार को साउथवेस्ट मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में दस्तक दे चुका है। यही वजह है कि अगले कुछ दिनों तक महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में मूसलाधार बारिश होने वाली है।
JUN 08, 2024 17:37 IST
कई राज्यों में हीटवेव की चेतावनी
देश के दक्षिणी राज्यों में मानसूनी वर्षा हो रही है। वहीं, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में अगले पांच दिनों तक हीटवेव चलेगी। इसकी चेतावनी जारी की गई है।
JUN 08, 2024 15:10 IST
एनसीआर में दो दिन भीषण गर्मी से रहेगी राहत
एनसीआर में रहने वाले लोगों को भीषण गर्मी से फिलहाल दो दिनों के लिए राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 9 जून तक मौसम इसी प्रकार रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है। वहीं 10 जून को एनसीआर वालों को फिर से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इस दिन तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है।
JUN 08, 2024 14:58 IST
यूपी में फिर सताएगी भीषण गर्मी
पिछले कुछ दिनों से पश्चिम बंगाल से आ रही पूर्व हवा के कारण उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव हुआ था। कई जिलों में बारिश भी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली थी। जिसके बाद अब गर्मी ने फिर से तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक यूपी के तापमान में छह डिग्री तक इजाफा हो सकता है। इस दौरान कई जिलों में लू भी चलेगी।
JUN 08, 2024 13:55 IST
केरल में 9 जून को होगी झमाझम बारिश
केरल में 9 जून के लिए कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिले शामिल हैं। इसके अलावा अलाप्पुझा, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
JUN 08, 2024 13:53 IST
मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटों में होगी बारिश
मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटों में कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। प्रदेश के बड़वानी, खरगोन, खंडवा, इंदौर, देवास, धार, बैतूल, उज्जैन, झाबुआ और अलीराजपुर जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
JUN 08, 2024 11:34 IST
10 जून को इन राज्यों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने गोवा, कर्नाटक, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 10 जून तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। वहीं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी 9 और 10 जून को बारिश होने की संभावना है।
JUN 08, 2024 10:59 IST
मुंबई में 9-10 जून को होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार मुंबई और ठाणे के आस-पास के इलाकों में 9-10 जून को भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। महाराष्ट्र में बीच के आसपास भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में शियर जोन भी सक्रिय हो रहा है, जिसकी वजह से मुंबई के इलाकों में सबसे ज्यादा बारिश होगी। मुंबई में बारिश 100 मिमी से ज्यादा होने की संभावना है, जबकि अलग-अलग इलाकों में 150 मिमी से ज्यादा बारिश हो सकती है।
JUN 08, 2024 10:15 IST
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली के मौसम मे आज बदलाव देखने को मिलेगा। यह बदलाव नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिल्ली में कल यानी रविवार को भी बारिश होने के आसार हैं। हालांकि उसके बाद राजधानी में हीटवेव की वापसी हो सकती है।
JUN 08, 2024 07:08 IST
राजस्थान में कई जिलों में बारिश की संभावना
राजस्थान के राजधानी जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और भरतपुर में हल्की बारिश होने की संभावना है। जहां पश्चिम राजस्थान में बारिश का अनुमान हैं वहीं पूर्वी राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। इससे लोगों को लू के राहत मिलेगी।
JUN 08, 2024 06:09 IST
महाराष्ट्र में मानसून
महाराष्ट्र के मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, अमरावती, नासिक, नागपुर और पुणे सहित पूरे प्रदेश में आने वाले सप्ताह में झमाझम बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। इस दौरान कुछ शहरों में हवाएं चलने की संभावना है।
JUN 08, 2024 06:09 IST
यूपी में रुलाएगी गर्मी
यूपी में पिछले दिनों बारिश और आंधी का पूर्वानुमान लगाया गया था। कुछ इलाकों में हल्की बारिश के बाद अब यूपी की गर्मी रुलाने को तैयार है। यूपी के आगरा, हमीरपुर, कानपुर, झांसी, प्रयागराज, इटावा, कुशीनगर, गोरखपुर, हमीरपुर सहित अधिकतर इलाकों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। यहां आने वाले दिनो में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
JUN 08, 2024 06:09 IST
दिल्ली हीटवेव अपडेट्स: भीषण गर्मी के मिलेगी राहत
दिल्ली में 7 जून तक बारिश के अलर्ट के बाद मौसम विभाग ने 9 जून तक आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 8 जून के धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होगी और 9 जून के शहर में दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान दिल्ली के लोगों को कुछ दिन भीषण गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
JUN 08, 2024 06:09 IST
मध्य प्रदेश के चित्रकूट में भीषण गर्मी
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश के चित्रकूट इलाके में भीषण गर्मी का कहर जारी है। आने वाले दिनों में इससे राहत मिलने की कोई संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार आज शहर का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं आने वाले दिनों में तापमान 45-46 डिग्री तक बढ़ सकता है। बता दें कि 9 जून से 13 जून तक शहर में हीटवेव चलेगी।
JUN 08, 2024 06:08 IST
हरियाणा में 43 डिग्री तापमान
गुरुग्राम और फरीदाबाद सहित हरियाणा के अधिकतर इलाकों में 40 के 43 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान बना हुआ है। आने वाले दिनों में यहां का तापमान बढ़कर एक 44 से 45 डिग्री तक जा सकता है।
