Heat Wave Updates: दिल्ली में लू का ऑरेंज अलर्ट, यूपी में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं, यहां जानें अन्य शहरों में मौसम का हाल
दिल्ली में फिर से हीटवेव का कहर
दिल्ली में एक बार फिर से हीटवेव का कहर दिखा है। दिल्ली में कई जगहों पर तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच गया।दिल्ली में 18 जून तक गर्मी और लू का ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली में गर्मी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। सीजन में पहली बार लोगों को दिन के बाद अब रात में भी लू की मार झेलनी पड़ी है। इस बार राजधानी का न्यूनतम तापमान तक 33 डिग्री पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 18 जून तक गर्मी और लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राहत की बात यह है कि 20 जून को बूंदाबांदी के साथ आंधी आने के आसार हैं। जिसकी वजह से तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।दिल्ली में 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने दिन में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने और उष्ण लहर जारी रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 38 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने के आसार हैं।झारखंड में कब आएगा मॉनसून
झारखंड में भीषण गर्मी और मानसून में देरी के कारण बारिश में कमी और बढ़ सकती है। राज्य में मानसून 19 जून के आसपास आने के आसार हैं। सामान्यत: 10 जून तक मॉनसून का आगमन होता है। हालांकि, मौसम विभाग के मानसून आगमन रिकॉर्ड के अनुसार, 2010 से यह 12 जून से 25 जून के बीच झारखंड पहुंचता रहा है।मुंबई में बारिश होने के आसार
मुंबई में दो शुक्रवार को अधिकांश हिस्सों में गरज के साथ बारिश हुई। आईएमडी ने अगले 24 घंटे में शहर और उपनगरों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मुंबई में मॉनसून अपनी सामान्य तिथि 11 जून से दो दिन पहले नौ जून को पहुंच गया। इसके बावजूद भी पिछले दो दिनों में महानगरों में बारिश नहीं हुई है। जिससे वहां उमस भरा मौसम हो गया है।राजस्थान का सबसे गर्म शहर रहा श्रीगंगानगर
राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में गुरुवार के मुकाबले एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है जिससे प्रदेशवासियों को गर्मी से मामूली राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार श्रीगंगानगर 45.2 डिग्री सेल्सियस के साथ शुक्रवार को प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, वहीं संगरिया में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री, पिलानी 43.9 डिग्री सेल्सियस, चूरू-अलवर में 43.8 डिग्री, धौलपुर 43.4 डिग्री, करौली 43.3 डिग्री, बीकानेर में 42.8 डिग्री, वनस्थली में 42.2 डिग्री, कोटा में 42.1 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 42 डिग्री और अन्य स्थानों पर 41.7 डिग्री सेल्सियस से लेकर 37.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।बिहार में आ रहा है मॉनसून.. कल से बदलेगा मौसम, मिलेगी गर्मी से राहत, आज इन जिलों में बारिश के आसार
बिहार में आ रहा है मॉनसून.. कल से बदलेगा मौसम, मिलेगी गर्मी से राहत, आज इन जिलों में बारिश के आसारएमपी के लोगों को मानसून का इंतजार
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप अभी भी जारी है। यहां के लोगों को बस मानसून का इंतजार है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार,एमपी में मानसून 18 जून तक दस्तक दे सकता है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, एमपी के दक्षिणी छोर से मानसून प्रदेश में प्रवेश करेगा।दिल्ली में जारी लू का ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली में लू की स्थिति बनी हुई है। यहां मौसम विभाग ने पूरी दिल्ली में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली गरज के साथ आंधी आने की संभावना है। बीते शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई थी।गाजियाबाद में लू का ऑरेंज अलर्ट
गाजियाबाद में मौसम विभाग ने लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां दिन की ही तरह राते भी गर्म है। बता दें कि शुक्रवार को गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ कुछ इलाकों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश दर्ज की गई।यूपी में लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने यूपी के अधिकतर हिस्सों में लू का रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। यहां 20 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चल रही हैं। दिन के जैसे ही राते भी गर्म होने लगी हैं। मौसम विभाग ने 18 जून तक लू चलने की आशंका जताई है।हरियाणा में प्री-मानसून के आसार
हरियाणा के लोग भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं। मौसम विभाग ने 20 जून तक हरियाणा में प्री-मानसून बारिश की संभावना जताई है। हरियाणा में प्री-मानसून बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।मुंबई में राहत की बारिश
मुंबई में शुक्रवार को कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई। शनिवार को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मुंबई के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। इस बीच जगह-जगह जलभराव होने के लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।दिल्ली बस गैंगरेप केस: फास्ट ट्रैक कोर्ट ने तय किए आरोप, 24 अक्टूबर से शुरू होगा ट्रायल
Delhi News: सीमापुरी बिल्डिंग हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 4, मलबे मे फंसे लोगों की तलाश जारी
इलाहाबाद HC की नोएडा पुलिस को फटकार, FIR से पहले युवक को हिरासत में लेने पर जताई नाराजगी, कहा 'शर्म आनी चाहिए आपको’
सीमापुरी में चार मंजिला इमारत ढही, गर्भवती महिला समेत 4 की मौत; 11 लोग सुरक्षित निकाले गए, राहत-बचाव जारी
Noida News: सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास नाले में कूदा युवक, NDRF-SDRF टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
© 2026 Times Horizon Private Limited
