दिल्ली सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS और DANICS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

दिल्ली सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 IAS और DANICS अधिकारियों को तबादला किया है। जिनमें 12 आईएएस और 11 दानिक्स अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं।

Delhi IAS Transfer News: दिल्ली सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और दिल्ली, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन एवं दीव और दादरा एवं नगर हवेली सिविल सेवा (दानिक्स) के 23 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया है।आदेश के मुताबिक, 12 आईएएस और 11 दानिक्स अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं। नवीन कुमार चौधरी को सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। शुक्रवार को जारी सेवा विभाग के आदेश के मुताबिक, 1997 बैच के अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के आईएएस अधिकारी संदीप कुमार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का प्रधान सचिव बनाया गया है। चौधरी पूर्व में पीडब्ल्यूडी का नेतृत्व कर रहे थे।

IAS Transfer

(सांकेतिक फोटो)

मुख्यमंत्री कार्यालय में बदलाव

मुख्यमंत्री के सचिव विकास आनंद (2002 बैच के आईएएस अधिकारी) बिपुल पाठक की भी जगह लेते हुए केंद्र शासित प्रदेश सिविल सेवा (यूटीसी) के निदेशक के रूप में कार्यभार संभालेंगे और इसके अलावा वह सूचना एवं प्रचार विभाग के सचिव का पद भी संभालेंगे। आदेश में बताया गया कि मुख्यमंत्री कार्यालय के अधीन लोक शिकायत आयोग में अतिरिक्त सचिव का पदभार संभाल रहे 2010 बैच के दानिस्क अधिकारी प्रशांत कुमार को सूचना एवं प्रचार निदेशालय (डीआईपी) के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया जाएगा।

End of Feed