शहर

Delhi Street Food Places: ये हैं दिल्ली की टॉप 5 जगह, जहां मिलता है स्ट्रीट फूड का असली स्वाद

Delhi Famous Food: अगर आप खाने-पीने के शौकीन हैं और दिल्ली में स्ट्रीट फूड के लिए अच्छे जगहों की तलाश कर रहें हैं। तो दिल्ली के इन जगहों पर जरूर जाएं, जहां आपको फेमस स्ट्रीट फूड के कई बेहतरीन ऑप्शन मिलेंगे।

Image

दिल्ली के फेमस स्ट्रीट फूड की जगहें

Delhi Street Food Places: दिल्ली को वैसे तो यहां के सुंदर और प्राचीन इमारतों के लिए जाना जाता है। वहीं दिल्ली में मिलने वाला स्वादिष्य व्यंजन इसे और खास बना देता है। यहां खाने- पीने की कई बेहतरीन जगहें हैं। फूड के शौकीन लोगों के लिए दिल्ली फूड कैपिटल है। यहां आापको कई तरह के इंटरनेशनल और स्ट्रीट फूड के एक से बढ़कर एक ऑप्शन मिलेंगे। यहां मिलने वाले डिशेज इतने कमाल के हैं कि इनका नाम सुनते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा। यही नहीं इन जगहों पर मिलने वाले स्ट्रीट फूड पूरे देश में फेमस हैं।

आज हम आपके लिए दिल्ली के कुछ ऐसे ही कुछ फेमस जगहों की लिस्ट लेकर आएं हैं, जहां का स्ट्रीट फूड अगर आपने एक बार चख लिया तो आप फिर खुद को यहां आने से रोक ही नहीं पाएंगे।

चांदनी चौक

अगर आप दिल्ली आए और यहां के चांदनी चौक के परांठे नहीं खाए तो क्या किया। जी हां, यहां मिलने वाले परांठों के बात ही अलग है। यहां आपको परांठों की कई दुकानें मिलेंगी, तभी तो इसे परांठे वाली गली के नाम से जाना जाता है। यहां आपको कई वैरायटी के टेस्टी परांठे मिलेंगे। जिनका स्वाद आप कभी भूल ही नहीं पाएंगे। वहीं यहां परांठों के साथ ही आप कई तरह के चाट का भी मजा ले सकते हैं।

राजौरी गार्डन

दिल्ली का राजौरी गार्डन युवाओं का फेवरेट है। यहां के छोले भटूरे का कोई तोड़ ही नहीं है। छोले भटूरे के शौकीन लोगों के लिए ये एक बेस्ट जगह है। यहां आपको भटूरे के कई तरह के ऑप्शन मिलेंगे। ये जगह आपके और आपके परिवार के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

लक्ष्मी नगर

अगर आप दिल्ली में खाने-पीने के लिए अच्छी जगह की तलाश कर रहे हैं तो लक्ष्मी नगर जा सकते हैं। यहां आपको इंडियन से लेकर साउथ इंडियन और चाइनिज खाने के कई वैरायटी मिल जाएंगी। यहां के मोमोज और कचौड़ी के लोग दीवाने हैं।

कनॉट प्लेस

दिल्ली में कनॉट प्लेस बेहतरीन फूड ऑप्शन का हब है। यहां के स्ट्रीट फूड का स्वाद लेने दुनिया भर से लोग पहुंचते हैं। यहां जगह खाने के साथ ही शॉपिंग के लिए भी काफी फेमस है। आप वीकेंड में यहां अपने फैमिली और फ्रेंड्स के साथ जरूर आएं और यहां के लजीज स्ट्रीट फूड का आनंदे लें।

दिल्ली हाट

खाने के शौकीन एक बार दिल्ली हाट जरूर जाएं। यहां आपको देश के सभी राज्य की फेमस व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा। स्ट्रीट फूड से लेकर यहां आपको खाने की थाली के कई ऑप्शन मिलेंगे। यह जगह फैमिली और दोस्तों के साथ आप एक्सप्लोर कर सकते हैं।

End of Article