Economic Survey 2025-26: 5.31 लाख रुपये सालाना कमा रहा है हर दिल्लीवासी! मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सर्वे ने पेश की राजधानी की 'पॉवरफुल' तस्वीर

दिल्ली विधानसभा में सोमवार का दिन आंकड़ों की बाजीगरी से ज्यादा राजधानी की आर्थिक सेहत की एक सुनहरी तस्वीर पेश करने वाला रहा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जब सदन के पटल पर वर्ष 2025-26 की 'आर्थिक समीक्षा' (Economic Survey) रखी, तो साफ हो गया कि दिल्ली वाले न केवल देश में सबसे अमीर हैं, बल्कि उनकी कमाई राष्ट्रीय औसत को भी पीछे छोड़ रही है। आइए देखते हैं क्या है आर्थिक सर्वे का हाईलाइट।

Delhi Economic Survey 2025-26: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा पेश की गई आर्थिक समीक्षा 2025-26 के आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि दिल्ली की अर्थव्यवस्था अब तेज रफ्तार से उड़ान भर रही है। सर्वे के अनुसार, मौजूदा वित्त वर्ष में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 5,31,610 रुपये तक पहुंचने की संभावना है। यह पिछले साल के मुकाबले करीब 7.92% की बढ़ोतरी है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि एक औसत दिल्लीवासी की कमाई देश के बाकी हिस्सों के औसत नागरिक की तुलना में लगभग ढाई गुना ज्यादा रहने का अनुमान है।

delhi economic survey report 2025-26 pdf

दिल्ली का आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2025-2026 विधानसभा में पेश

13 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था: सेवा क्षेत्र का दबदबा

दिल्ली की कुल जीडीपी (GSDP) अब 13.27 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने के करीब है। राजधानी की इस संपन्नता के पीछे सबसे बड़ा हाथ 'सर्विस सेक्टर' (सेवा क्षेत्र) का है, जिसका दिल्ली की अर्थव्यवस्था में 86.32% का विशाल योगदान है। व्यापार, होटल, रेस्टोरेंट और आईटी जैसी सेवाओं ने दिल्ली को देश का सबसे बड़ा आर्थिक केंद्र बनाए रखा है।

End of Feed