सावधान! सर्विस ऐप से घर की सफाई के लिए मेड बुलाना पड़ा भारी, बुजुर्ग पर लगाया रेप का झूठा आरोप, फिरौती ले उड़ी

App house cleaning Delhi: दिल्ली के द्वारका में सर्विस ऐप से बुलाई गई मेड ने 56 वर्षीय बुजुर्ग पर रेप का झूठा आरोप लगाकर 5 लाख की फिरौती मांगी। बेटे की सूझबूझ से महिला रंगेहाथों गिरफ्तार।

Dwarka maid fake rape case: आजकल मोबाइल ऐप्स के जरिए घर बैठे हाउस क्लीनिंग (सफाई) या अन्य घरेलू सेवाएं लेना बेहद आम हो चुका है, लेकिन दिल्ली के द्वारका इलाके से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है जो आपको सावधान करने के लिए काफी है। द्वारका सेक्टर-23 थाना पुलिस ने एक ऐसी चालाक मेड (घरेलू सहायिका) को गिरफ्तार किया है, जिसने ऑनलाइन सर्विस ऐप के जरिए काम मिलने के बाद एक बुजुर्ग पर रेप का झूठा आरोप लगाया और फिर मामले को रफा-दफा करने के एवज में 5 लाख रुपये की रंगदारी मांग डाली।

सावधान! सर्विस ऐप से घर की सफाई के लिए मेड बुलाना पड़ा भारी, बुजुर्ग पर लगाया रेप का झूठा आरोप, फिरौती ले उड़ी

सावधान! सर्विस ऐप से घर की सफाई के लिए मेड बुलाना पड़ा भारी, बुजुर्ग पर लगाया रेप का झूठा आरोप, फिरौती ले उड़ी (istock)

क्या है पूरा मामला?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार (30 जून 2026) की है। आरोपी महिला की पहचान पूजा गिरी (निवासी: कापसहेड़ा) के रूप में हुई है। पूजा गिरी गुरुग्राम (गुड़गांव) स्थित एक कंपनी से जुड़ी हुई है, जो ऑनलाइन ऐप के जरिए घरों में सफाई की सेवाएं प्रदान करती है।

End of Feed