शहर

Delhi News: ट्विशा, दीपिका और पलक के बाद के बाद दहेज ने ली एक और जान, पिता ने कहा- बेटी के साथ हुई मारपीट

दिल्ली के इंदरपुरी इलाके में 25 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला बिल्डिंग से गिरी मिली थी। परिवारवालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

Image

delhi dowry case

Delhi News: देश में एक के बाद एक लगातार दहेज हत्या के मामले अलग-अलग शहरों से सामने आ रहे हैं। भोपाल से ट्विशा, ग्रेटर नोएडा से दीपिका और ग्वालियर से पलक के बाद अब दिल्ली से दहेज हत्या से जुड़ा एक मामला सामने आया है। जहां इंदरपुरी इलाके में एक 25 साल की महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। कथित तौर पर बिल्डिंग से गिरने से उसकी मौत हो गई। हालांकि महिला के परिजनों ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला के पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच रही है।

18 मई को हुई महिला की मौत

पुलिस ने बताया कि 18 मई को होली चौक स्थित दासघरा गांव से PCR कॉल मिली, जिसमें सूचना दी गई कि एक महिला बिल्डिंग से गिर गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार महिला की शादी को सात साल से कम समय हुआ था, इसलिए मामले की गंभीरता से जांच शुरू की गई।

परिजनों ने कहा- दहेज देने के बाद भी बेटी के साथ मारपीट

बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय मृतका की शादी राजू सिंह नामक युवक से हुई थी। महिला के पिता सुरेश ने आरोप लगाया कि उन्होंने बेटी की शादी के बाद दहेज की मांगें पूरी की थीं, इसके बावजूद बेटी को लगातार परेशान किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि बेटी के साथ मारपीट भी की जाती थी। पुलिस टीम और एसडीएम ने मृतका के परिवार के बयान दर्ज किए। वहीं क्राइम टीम और एफएसएल रोहिणी की टीम ने मौके का निरीक्षण कर सबूत जुटाए।

इन धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस जांच, परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इंदरपुरी थाने में महिला के पति राजू (27) और उसके छोटे भाई राजकुमार (22) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80/3(5) के तहत केस दर्ज किया। डीसीपी वेस्ट शरद भास्कर ने बताया कि पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article