फरवरी में फर्राटा मारने की करें तैयारी, खुलने वाला है Delhi Dehradun Expressway !

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के आम जनता के लिए खुलने की तारीख नजदीक आ रही है। इसके खुलने से दिल्ली और देहरादून के बीच दूरी ढाई घंटे में सिमट जाएगी। 210 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन फरवरी में संभावित है। एक्सप्रेसवे पर एशिया का सबसे लंबा वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर भी बनाया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली से देहरादून का सफर घटकर सिर्फ ढाई घंटे का होगा
  • 13 हजार करोड़ की लागत से चार फेज में बना एक्सप्रेसवे
  • एक्सप्रेसवे पर बना एशिया का सबसे लंबा वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर

Delhi-Dehradun Expressway, 210 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे के खुलने का इंतजार बहुत लंबे समय से है। इस एक्सप्रेसवे के आम जनता के लिए खुल जाने से दिल्ली से देहरादून की दूरी मात्र ढाई घंटे में तय हो जाएगी, जबकि अभी इस सफर में 6 घंटे तक का समय लगता है। पिछले साल दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भी एक्सप्रेसवे के उद्घाटन की चर्चा चली थी, लेकिन तब एक्सप्रेसवे का उद्घाटन नहीं हो पाया था। उस समय एक्सप्रेसवे के कुछ हिस्सों पर काम बचा हुआ था। अब अगले महीने यानी फरवरी में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi Dehradun Economic Corridor) का उद्घाटन हो सकता है। चलिए जानते हैं इस बारे में और करीब से -

Delhi Dehradun Expressway

फरवरी में खुल सकता है दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (फोटो- x.com/DetoxTravellerr)

देहरादून के पास कुछ छोटे-छोटे हिस्सों में काम बचा होने की वजह से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन में देरी हुई है। लेकिन अब फरवरी में इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हो सकता है। अधिकारियों का कहना है कि एक्सप्रेसवे के ज्यादातर हिस्सों का काम पूरा हो चुका है और बचे हुए हिस्सों पर भी तेजी से काम चल रहा है।

End of Feed