Delhi Crime: पश्चिम विहार में टैंकर ने महिला को कुचला, मालवीय नगर में दो भाइयों पर चाकू से हमला

Delhi Crime: देश की राजधानी दिल्ली से दो अलग-अलग आपराधिक और दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना पश्चिम विहार इलाके की है, जहां शुक्रवार सुबह ज्वाला हेड़ी रेड लाइट के पास सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Delhi Crime: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से दो ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिन्होंने कानून-व्यवस्था और सड़क सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। इन वारदातों में जहां एक तरफ सड़क पार कर रही महिला की जान चली गई, वहीं दूसरी तरफ आपसी रंजिश के चलते दो भाइयों पर जानलेवा हमला किया गया।

delhi latest news

दिल्ली में दो अलग-अलग वारदातों से सनसनी

पहली दर्दनाक घटना दिल्ली के पश्चिम विहार क्षेत्र से सामने आई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह पश्चिम पुरी की रहने वाली संतोष नाम की महिला ज्वाला हेड़ी रेड लाइट के पास पैदल सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान एक बेहद तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस (Delhi Police) को सूचना दी गई।

End of Feed