एक तो नकली दवाएं ऊपर से इतनी गंदगी... दिल्ली के पास चल रही थी अवैध फैक्ट्री, भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद

Fake Medicine Factory Busted: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने हरियाणा के समालखा में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, जहां स्किन से जुड़ी दवाओं के नाम पर बड़े पैमाने पर नकली मेडिसिन तैयार की जा रही थी। फैक्ट्री से सैकड़ों नीले ड्रमों में भरा केमिकल पेस्ट और भारी मात्रा में कच्चा माल और अधूरी बनी दवाएं बरामद की गईं। फैक्ट्री पूरी तरह अवैध तरीके से चल रही थी, जिसकी तस्वीरें बता रही हैं यहां किसी भी स्वास्थ्य से जुड़े मानकों का पालन नहीं किया जा रही था।

Haryana News: गाजियाबाद के बाद, नकली दवाओं के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने हरियाणा के समालखा में एक और बड़ी नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस फैक्ट्री में स्किन से जुड़ी दवाओं के नाम पर बड़े पैमाने पर नकली मेडिसिन तैयार की जा रही थी। नकली दवाओं की इस फैक्टी का हाल किसी कूड़ेदान से कम नहीं है। इधर-उधर बेतरतीब बिखरे सामान और बड़े-बड़े केमिकल्स से भरे नीले ड्रमों के बीच वो दवाइयां बन रही थीं, जिन्हें आप-हम धोखे में खरीद कर इस्तेमाल कर रहे होंगे। यहां से पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कच्चा माल और आधी बनी दवाएं बरामद की हैं। इस तरह की बरामदगी से साफ है कि यह एक संगठित गिरोह का काम है।

haryana samlakha fake medicine news

इन हालात में बनती थीं स्किन की दवाएं

अवैध फैक्ट्री में गंदगी का अंबार

केमिकल भरे सैकड़ों ड्रम बरामद

क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी के दौरान फैक्ट्री के अंदर सैकड़ों नीले रंग के ड्रम बरामद किए, जिनमें केमिकल पेस्ट भरा हुआ था। जांच में सामने आया है कि इसी पेस्ट से वे स्किन मेडिसिन 'बेटनोवेट-सी' की नकली दवा तैयार की जानी थी। यह दवा त्वचा रोगों में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होती है, ऐसे में नकली दवाओं का बाजार में पहुंचना गंभीर स्वास्थ्य खतरा पैदा कर सकता था।

End of Feed