Greater Noida News: दिल्ली पुलिस को 91 मामलों में थी जिस 'देवा' की तलाश, क्राइम ब्रांच ने उसे खोज निकाला

Greater Noida News: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-16 से देवा उर्फ नरेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ 91 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह तीन मामलों में भगोड़ा था।

Greater Noida News: दिल्ली में लूट, झपटमारी और चोरी सहित स्ट्रीट क्राइम के मामलों में वांछित आरोपी देवा उर्फ नरेश कुमार को Delhi Police की क्राइम ब्रांच ने ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 28 साल के आरोपी के खिलाफ 91 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह तीन मामलों में घोषित भगोड़ा (Proclaimed Offender) था। आरोपी दिल्ली पुलिस की निगरानी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

Deva Delhi police Crime Branch

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा देवा

क्राइम ब्रांच की वेस्टर्न रेंज-II की टीम ने खुफिया जानकारी और निगरानी के आधार पर 26 सितंबर को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-16 में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अब उससे जुड़े मामलों और उसकी कथित आपराधिक गतिविधियों की जांच कर रही है।

End of Feed