दिल्ली : रॉउज एवन्यू कोर्ट ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा की ओर से AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले को खारिज किया। अदालत ने मामले में संज्ञान लेने से इनकार करते हुए कहा कि भारद्वाज की ओर से की गई टिप्पणियां सवाल पूछने के रूप में थीं, जिन्हें मानहानि नहीं माना जा सकता।
सौरभ भारद्वाज और डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा
प्रवेश वर्मा ने भारद्वाज के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मानहानि का मुकदमा दायर किया था। आरोप था कि भारद्वाज ने अपने पोस्ट के जरिए कथित तौर पर यह संकेत दिया था कि प्रवेश वर्मा ने एक स्कूल के अधिकारियों के पक्ष में अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया, जहां तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था।
