दिल्ली की महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे 2500, 'लक्ष्मी योजना' के स्वीकृति पत्र मिले; एक सितंबर को क्रेडिट होगी रकम

दिल्ली सरकार की 'लक्ष्मी योजना' के तहत लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपे गए हैं। सीएम रेखा गुप्ता के मुताबिक, एक सितंबर से हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।

दिल्ली में बुधवार को लक्ष्मी योजना के तहत करीब 2,500 महिलाओं को स्वीकृति पत्र दिए गए। योजना के तहत पात्र महिलाओं को एक सितंबर से हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को स्वीकृति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार की सभी योजनाओं और कार्यक्रमों में महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Laxmi Scheme

दिल्ली लक्ष्मी योजना में 2,500 महिलाओं को मिला स्वीकृति पत्र(@gupta_rekha)

उन्होंने कहा कि महिलाएं देवी लक्ष्मी के समान हैं, जो परिवार और समाज को मजबूत करती हैं। कार्यक्रम में दिल्ली के उप-राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली सरकार के मंत्री मौजूद थे।

End of Feed