Delhi News: 10 हजार छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल बनाने जा रही रेखा सरकार, सत्य निकेतन हादसे के बाद उठाया बड़ा कदम

Delhi New: दिल्ली सरकार ने छात्रों के लिए सुरक्षित और किफायती आवास उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 10 हजार छात्र-छात्राओं की क्षमता वाले हॉस्टल बनाने की योजना की जानकारी दी है, जिसमें छात्र और छात्राएं दोनों रह सकेंगे। सरकार का दावा है कि इन हॉस्टलों से दिल्ली में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को रहने की चिंता से राहत मिलेगी और वे अपनी पढ़ाई पर बेहतर तरीके से ध्यान दे सकेंगे।

Delhi News: दिल्ली सरकार राजधानी में पढ़ने वाले छात्र-छात्रों के लिए 10 हजार क्षमता वाले हॉस्टल बनाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली देश की बड़ी एजुकेशन हब है और दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में छात्र यहां पढ़ने आते हैं। ऐसे छात्रों के सामने सुरक्षित और सस्ता रहने की बड़ी समस्या होती है। सरकार अब इसका स्थायी समाधान करने की दिशा में काम कर रही है। हॉस्टल सिर्फ दिल्ली सरकार के विश्वविद्यालयों और संस्थानों के छात्रों तक सीमित नहीं रहेंगे। दिल्ली के किसी भी कॉलेज या विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को हॉस्टल सुविधा देने की योजना है। इसके लिए ऐसे कॉलेजों का सर्वे किया जाएगा, जहां हॉस्टल बनाने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है।

CM Rekha Gupta

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता (फाइल फोटो)

PPP मॉडल से भी बनेंगे हॉस्टल

सरकार हॉस्टल निर्माण में PPP यानी पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल का भी इस्तेमाल करेगी। इसका मकसद हॉस्टल जल्दी बनाना और उनकी बेहतर देखभाल सुनिश्चित करना है। सरकार का कहना है कि सिर्फ हॉस्टल बनाना ही लक्ष्य नहीं है, बल्कि वहां सुरक्षा, साफ-सफाई, भोजन और दूसरी जरूरी सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाएगा। दिल्ली के कुछ विश्वविद्यालयों और संस्थानों में हॉस्टल का निर्माण पहले से चल रहा है या प्रस्तावित है। इनमें अंबेडकर यूनिवर्सिटी, धीरपुर, जी.बी. पंत इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक, इंदिरा गांधी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज और दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी शामिल हैं।

End of Feed