दिल्ली के रक्षा कारोबारी से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप, जान से मारने की धमकी

  • Agency by: भाषा
  • Updated Nov 13, 2026, 12:58 PM IST

दिल्ली के एक रक्षा उद्यमी ने पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने धमकी के पीछे गैंगस्टर रोहित गोदारा का हाथ होने का आरोप लगाया है।

Delhi Crime News: दिल्ली में एक रक्षा उद्यमी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। 'विजयन त्रिशूल डिफेंस सॉल्यूशंस' के एमडी साहिल लूथरा ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की भी मांग की है। उन्होंने गैंगस्टर रोहित गोदारा पर धमकी के पीछे होने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में विस्तृत जांच करने की मांग की है।

रक्षा कंपनी के संस्थापक ने लगाया जबरन वसूली का आरोप

साहिल लूथरा ने गुरुवार को चाणक्यपुरी थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया कि उन्हें बुधवार रात करीब आठ बजे यह धमकी मिली। उन्होंने इस धमकी के पीछे कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा का हाथ होने का आरोप लगाया है। लूथरा ने पुलिस से तत्काल सुरक्षा मुहैया कराने के साथ ही हालिया धमकी के मामले की विस्तृत जांच करने का अनुरोध किया है। उन्होंने अपनी शिकायत में पिछले वर्ष 17 अक्टूबर को चाणक्यपुरी थाने में दर्ज एक मामले का भी उल्लेख किया है।

End of Feed