शहर

दिल्ली: पांडव कुमार हत्याकांड को लेकर भारी बवाल; अनशन के बाद तनाव और पथराव, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

Bindapur Protest: दिल्ली के बिंदापुर इलाके में पांडव कुमार की मौत के मामले को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा अपने समर्थकों के साथ अनशन पर बैठे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया।

Image

बिंदापुर में पांडव कुमार केस को लेकर बड़ा विवाद

Photo : Times Now Digital

Bindapur Protest: दिल्ली के बिंदापुर इलाके में बुधवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब पांडव कुमार (Pandav Kumar Murder Case) नाम के एक मृतक के परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध तेज हो गया। मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा (Sanjeev Jha) अपने समर्थकों और क्षेत्रीय नेताओं के साथ अनशन पर बैठ गए। अनशन के दौरान लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती रही और माहौल धीरे-धीरे गर्म होता चला गया। इसी बीच पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए

अनशन स्थल पर कार्रवाई करते हुए विधायक संजीव झा को वहां से हटा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मौके पर तनाव और ज्यादा बढ़ गया।स्थानीय लोगों और समर्थकों के बीच गुस्सा फैल गया और हालात बिगड़ने लगे। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा पुलिस पर पथराव किए जाने की भी जानकारी सामने आई। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। स्थिति को गंभीर होते देख पुलिस ने तुरंत अतिरिक्त बल बुलाकर पूरे इलाके में भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर दी। कई जगहों पर बैरिकेडिंग की गई ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और स्थिति को और बिगड़ने से रोका जा सके।

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक विनय मिश्रा (Vinay Mishra) और स्थानीय पार्षद प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और हालात को सामान्य करने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और सुरक्षा बल तैनात हैं। प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है ताकि स्थिति जल्द सामान्य हो सके। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article