दिल्ली में भीख मांगना होगा मुश्किल, सरकार का मल्टी-लेयर एक्शन प्लान ऑन ग्राउंड; देश में कितने भिखारी?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक सिग्नलों और सड़कों पर भिक्षावृत्ति की समस्या से निपटने के लिए सरकार अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। केंद्र सरकार ने लोकसभा में साफ किया है कि इस चुनौती से निपटने के लिए एक व्यापक और बहु-स्तरीय रणनीति पर काम किया जा रहा है।

दिल्ली में लगातार बढ़ती भिक्षावृत्ति पर एक्शन के संकेत मिल रहे हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि दिल्ली पुलिस लगातार स्पेशल ड्राइव चला रही है। इन अभियानों के तहत खास तौर पर व्यस्त ट्रैफिक सिग्नलों और प्रमुख चौराहों को चिन्हित कर वहां से भिक्षावृत्ति में लिप्त लोगों को हटाया जा रहा है, ताकि यातायात बाधित न हो और लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े। सरकार की रणनीति सिर्फ हटाने तक सीमित नहीं है। संवेदनशील रेड लाइट्स पर पीक ऑवर्स के दौरान पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है, जिससे भिक्षावृत्ति की गतिविधियों को शुरू होने से पहले ही रोका जा सके।

begging

भिखारी (फोटो-Istock)

इसके साथ ही, मानवीय पहलू को ध्यान में रखते हुए पुनर्वास पर भी खास जोर दिया जा रहा है। दिल्ली सरकार का सामाजिक कल्याण विभाग के साथ मिलकर भिखारियों और बेघर लोगों को शेल्टर होम्स में भेजा जा रहा है, जहां उन्हें रहने और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

End of Feed