Delhi AQI Today: दिल्ली में और गहराया स्मॉग का संकट, आज का AQI दर्ज हुआ 279, देखें कहां हालात बेहतर

Delhi AQI Today: दिल्ली में शनिवार 21 नवंबर की सुबह 7 बजे औसत AQI 279 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में है। सिरीफोर्ट, चांदनी चौक और डीटीयू समेत कई इलाकों में हवा 'बहुत खराब' स्तर पर पहुंच गई है।

Delhi AQI Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जहरीले स्मॉग और प्रदूषण से राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। शनिवार, 21 नवंबर 2026 को सुबह सात बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 279 दर्ज किया गया, जो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के पैमाने के अनुसार 'खराब' (Poor) श्रेणी में आता है। इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली का औसत AQI 270 दर्ज किया गया था। यानी बीते 24 घंटों में प्रदूषण का स्तर कम होने के बजाय 9 अंक और बढ़ गया है, जिससे राजधानी के कई इलाकों में हवा सांस लेने लायक भी नहीं रह गई है।

delhi aqi today

दिल्ली मे ंआज भी हवा खराब (फाइल फोटो)

दिल्ली के प्रमुख इलाकों का हाल: 300 के पार पहुंचे कई क्षेत्र

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के दर्जनों प्रमुख इलाकों में वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी से भी बिगड़कर 'बहुत खराब' (Very Poor) श्रेणी में पहुंच गई है। सिरीफोर्ट (369) दिल्ली का सबसे प्रदूषित क्षेत्र दर्ज किया गया है।

End of Feed