देहरादून में मर्डर के बाद भारी सांप्रदायिक तनाव; 25 पर FIR दर्ज, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर

देहरादून के सहसपुर (बैरागीवाला) में एक शख्स की हत्या के बाद भारी सांप्रदायिक तनाव फैल गया है। उग्र भीड़ ने नामजद आरोपियों के घरों और ट्रैक्टरों को फूंक दिया। सीएम पुष्कर सिंह धामी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। जानिए क्या है पूरा विवाद।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के ग्रामीण इलाके में एक सनसनीखेज हत्याकांड के बाद सांप्रदायिक और सामाजिक तनाव चरम पर पहुंच गया है। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बैरागीवाला गांव में बीती रात विनोद कश्यप नाम के एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद इलाके में आक्रोश इस कदर भड़का कि उग्र भीड़ ने कानून अपने हाथ में ले लिया। भीड़ ने पहले नामजद आरोपियों के घरों पर जमकर पथराव किया और उसके बाद उनके घरों व खड़े ट्रैक्टरों को आग के हवाले कर दिया।

dehradun violence

मृतक की फाइल फोटो

इस हिंसक झड़प और आगजनी के बाद पूरे बैरागीवाला गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए 3 नामजद और 25 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

End of Feed